देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्क्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे 7.46 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एसयूवी के किस वैरिएंट को खरीदना आपके लिए समझदारी हो सकती है। किस वैरिएंट में कौन से फीचर्स को नहीं दिया गया है।
कितने हैं वैरिएंट
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
फ्रॉन्क्स को कंपनी कुल पांच वैरिएंट में ऑफर करती है। इनमें बेस वैरिएंट सिग्मा है। सिग्मा के बाद डेल्टा, डेल्टा प्लस, जेटा और टॉप वैरिएंट के तौर पर एल्फा वैरिएंट आता है। इनमें से डेल्टा और सिग्मा वैरिएंट को 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है और बाकी तीनों वैरिएंट में कंपनी एक लीटर का टर्बो इंजन देती है।
कितना दमदार इंजन
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
1.2 लीटर नेचुरली एस्पीरेटिड इंजन है। जिससे एसयूवी को 89.73 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक के विकल्प के साथ दिया जाता है। वहीं एक लीटर टर्बो इंजन से एसयूवी को 100.06 पीएस की पावर के साथ 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच गियर वाले मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा छह गियर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जाता है। दोनों ही इंजन के साथ कंपनी आइडल स्टार्ट/स्टॉप फीचर को देती है जबकि टर्बो इंजन के साथ रीजनरेटिव ब्रेकिंग और इलेक्ट्रिक टॉर्क असिस्ट का फीचर मिलता है।
बेस वैरिएंट में नहीं मिलेंगे ये फीचर्स
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
फ्रॉन्क्स के बेस वैरिएंट में कंपनी की ओर से कुछ फीचर्स को नहीं दिया जाता। इन फीचर्स में हेड्स अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, साइड और कर्टेन एयरबैग्स, रियर व्यू कैमरा, एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम, ऑटो इनसाइड रियर व्यू मिरर, इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस स्मार्ट चार्जर, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ओआरवीएम, इंजन पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, स्टेयरिंग व्हील माउंटिड कंट्रोल्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट्स, फास्ट यूएसबी चार्जर, फ्रंट फुटवैल इल्यूमिनेशन, एलईडी मल्टी रिफलेक्टर, एलईडी डीआरएल, ऑटो हैडलैंप, अलॉय व्हील्स, रियर वाइपर और वॉशर, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, क्रोम प्लेटिड इनसाइड डोर हैंडल्स, रियर पार्सल ट्रे, अमरजेंसी अलर्ट्स, ब्रेकडाउन नोटिफिकेशन, स्टोलन व्हीकल नोटिफिकेशन और ट्रैकिंग, इमोबिलाइजर रिक्वेस्ट, टो-अवे एंड ट्रैकिंग, जियोफेंस, सेफ टाइम अलर्ट, वॉलेट अलर्ट, रिमोट एसी कंट्रोल, डोर लॉक/कैंसिल लॉक, हैडलाइट ऑफ, हजार्ड लाइट ऑन/ऑफ, अलार्म ऑन/ऑफ, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, अमेजॉन एलेक्सा के साथ सुजुकी कनेक्ट स्किल्स, लो फ्यूल और लो रेंज अलर्ट, ओवर स्पीडिंग अलर्ट, एसी आइडलिंग, डोर एंड लॉक स्टेटस, सीटबेल्ट अलर्ट, ट्रिप स्टार्ट और एंड, लाइव व्हीकल ट्रेसिंग और लोकेशन शेयरिंग, ड्राइविंग स्कोर, नेविगेट टू कार, व्यू एंड शेयर ट्रिप हिस्ट्री और गाइडिंग अराउंड डेस्टिनेशन जैसे फीचर्स नहीं मिलते।
डेल्टा वैरिएंट में नहीं मिलते ये फीचर्स
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
सेकेंड बेस वैरिएंट में भी कुछ फीचर्स नहीं मिलते। इनमें हेड्स अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, साइड और कर्टेन एयरबैग्स, रियर व्यू कैमरा, ऑटो इनसाइड रियर व्यू मिरर, 22.86 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्विटर्स, एमआईडी, वायरलैस स्मार्ट चार्जर, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज कंट्रोल, इंजन पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट्स, फास्ट यूएसबी चार्जर, फ्रंट फुटवैल इल्यूमिनेशन, एलईडी मल्टी रिफलेक्टर, एलईडी डीआरएल, ऑटो हैडलैंप, अलॉय व्हील्स, रियर वाइपर और वॉशर, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, क्रोम प्लेटिड इनसाइड डोर हैंडल्स, अमरजेंसी अलर्ट्स, ब्रेकडाउन नोटिफिकेशन, स्टोलन व्हीकल नोटिफिकेशन और ट्रैकिंग, इमोबिलाइजर रिक्वेस्ट, टो-अवे एंड ट्रैकिंग, जियोफेंस, सेफ टाइम अलर्ट, वॉलेट अलर्ट, रिमोट एसी कंट्रोल, डोर लॉक/कैंसिल लॉक, हैडलाइट ऑफ, हजार्ड लाइट ऑन/ऑफ, अलार्म ऑन/ऑफ, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, अमेजॉन एलेक्सा के साथ सुजुकी कनेक्ट स्किल्स, लो फ्यूल और लो रेंज अलर्ट, ओवर स्पीडिंग अलर्ट, एसी आइडलिंग, डोर एंड लॉक स्टेटस, सीटबेल्ट अलर्ट, ट्रिप स्टार्ट और एंड, लाइव व्हीकल ट्रेसिंग और लोकेशन शेयरिंग, ड्राइविंग स्कोर, नेविगेट टू कार, व्यू एंड शेयर ट्रिप हिस्ट्री और गाइडिंग अराउंड डेस्टिनेशन जैसे फीचर्स नहीं मिलते।