फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Which country has the highest number of motor vehicles per thousand people, know condition of India

Motor Vehicle: किस देश में हैं प्रति एक हजार लोगों पर सबसे ज्यादा मोटर वाहन, जानें क्या है भारत का हाल

Tue, 03 Oct 2023 02:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 03 Oct 2023 02:16 PM IST
सार

भारत में लगातार वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किन देशों में सबसे ज्यादा मोटर वाहनों का उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Which country has the highest number of motor vehicles per thousand people, know condition of India
Bengaluru Traffic Jam - फोटो : PTI

विस्तार

दुनियाभर में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए वाहन का उपयोग करते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि दुनियाभर के किन पांच देशों में सबसे ज्यादा वाहनों का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही हम यह भी बता रहे हैं कि इस लिस्ट में भारत कितने नंबर पर आता है।

विज्ञापन


बढ़ रहे वाहन
दुनियाभर में मोटर वाहनों के उपयोग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे वाहन निर्माता भी उत्साहित हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किन पांच देशों में सबसे ज्यादा मोटर वाहनों का उपयोग किया जाता है। सोशल मीडिया पर वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप-3 में शामिल हैं ये देश
वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक प्रति हजार लोगों पर जिन देशों में सबसे ज्यादा मोटर वाहनों का उपयोग किया जाता है। उनमें जिब्राल्टर, सैन मेरिनो, लिचेंस्टाइन जैसे देश शामिल हैं। इन तीनों देशों में प्रति 1000 व्यक्ति सबसे ज्यादा मोटर वाहन उपयोग में लाए जाते हैं। जिब्राल्टर में प्रति एक हजार व्यक्ति पर 1444 मोटर वाहन हैं। दूसरे नंबर पर सैन मेरिनो है जहां पर प्रति एक हजार व्यक्ति पर 1300 मोटर वाहन हैं। जबकि तीसरे पायदान पर यूरोप का छोटा सा देश लिचेंस्टाइन है, जहां प्रति एक हजार व्यक्ति पर 1193 मोटर वाहन हैं।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

भारत सहित बड़े देशों का है ये हाल
इस लिस्ट में दुनिया के कई बड़े देशों को भी शामिल किया गया है। जिनमें अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत भी शामिल हैं। अमेरिका में प्रति एक हजार व्यक्ति पर 831 मोटर वाहन हैं। कनाडा में यह संख्या 790 है। ऑस्ट्रेलिया में 782 और जापान में यह संख्या 624 है। इस लिस्ट में भारत का नंबर काफी पीछे आता है। जानकारी के मुताबिक भारत में प्रति एक हजार व्यक्ति पर सिर्फ 59 मोटर वाहन हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में कार, वैन, बस, फ्रैट और ट्रकों को ही शामिल किया गया है। इसमें दो पहिया वाहनों को शामिल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed