फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Where to purchase FASTag from NHAI publishes revised list of issuers of FASTag

FASTag: एनएचएआई ने जारी की अधिकृत फास्टैग जारीकर्ताओं की अपडेटेड सूची, जानें कहां से खरीदें

Mon, 11 Mar 2024 07:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 07:12 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) (NHAI) ने पेटीएम को फास्टैग जारी करने वाले बैंकों और NBFC की सूची से हटा दिया था। अब, इसने फास्टैग जारीकर्ताओं की एक नई सूची जारी की है।

विज्ञापन
Where to purchase FASTag from NHAI publishes revised list of issuers of FASTag
फास्टैग - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) (NHAI) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पेमेंट्स बैंक नियमों का पालन न करने और सुपरवायजरी (पर्यवेक्षी) चिंताओं के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को बंद करने का आदेश दिया। जिसके बाद उसे FASTag (फास्टैग) जारी करने वाले बैंकों और NBFC की सूची से हटा दिया है। अब, इसने फास्टैग जारीकर्ताओं की एक नई सूची जारी की है।
विज्ञापन

यहां से खरीदें फास्टैग

Where to purchase FASTag from NHAI publishes revised list of issuers of FASTag
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
संशोधित सूची में कुल 39 बैंक और NBFC हैं जो वाहन मालिकों को FASTag जारी करने के लिए पात्र हैं। एनएचएआई द्वारा अधिकृत फास्टैग जारीकर्ताओं की संशोधित सूची में शामिल बैंक और NBFC में ये बैक शामिल हैं - एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इलाहाबाद बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड, बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड, कोसमॉस बैंक, डोंबिवली नागरी सहकारी बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, फेडरल बैंक, फिनो पेमेंट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडसइंड बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक, कर्नाटक बैंक, करूर व्यास बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, लिवक्विक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड, पंजाब महाराष्ट्र बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सरस्वत बैंक, साउथ इंडियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, द जलगाँव पीपल्स को-ऑप बैंक, त्रिशूर जिला सहकारी बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और येस बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

Where to purchase FASTag from NHAI publishes revised list of issuers of FASTag
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की सूची से हटाने के बाद, कई वाहन मालिकों ने पीपीबीएल से फास्टैग खरीदा था। उन्हें अब किसी अन्य जारीकर्ता बैंक से फास्टैग खरीदना होगा। हालांकि, वे मौजूदा पेटीएम फास्टैग का इस्तेमाल तब तक करना जारी रख सकते हैं, जब तक उनके खाते में कोई राशि बची हुई है। हालांकि, NHAI और RBI ने बताया है कि 15 मार्च 2024 के बाद पेटीएम फास्टैग खातों में कोई टॉप-अप की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए, पेटीएम फास्टैग यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी अन्य अधिकृत बैंक से नया फास्टैग खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed