फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What mistakes reduce the average while driving a car, keep these things in mind, know the details

Car Tips: कार चलाते हुए किन गलतियों से कम हो जाता है एवरेज, इन बातों का रखें ध्यान, जानें डिटेल

Fri, 09 Feb 2024 11:19 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 09 Feb 2024 11:19 AM IST
सार

अक्सर लोगों को इस बात की शिकायत होती है, कि उनकी कार का एवरेज काफी कम है। लेकिन किन लापरवाहियों से ऐसा होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
What mistakes reduce the average while driving a car, keep these things in mind, know the details
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

कार चलाते हुए ड्राइवर की छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण कार कार एवरेज कम होने लगता है। जिससे कार चलाने में ज्यादा ईंधन की खपत होने लगती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन कारणों से कार का एवरेज कम हो जाता है। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि किन बातों का ध्यान रखकर बेहतर एवरेज मिल सकता है।

विज्ञापन


बढ़ रहा उपयोग
दुनियाभर में कार का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ रहा है। लोग अपनी कार से ऑफिस आने-जाने, घर का सामान लेने, घूमने जाने सहित कई कामों के लिए कारों का उपयोग करते हैं। लेकिन कुछ गलतियों के कारण कार कार एवरेज कम होने लगता है। जिसके लिए ज्यादातर लोग कार में कमी बताते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत न चलाएं अपनी कार
जब भी आप सफर पर निकलते हैं, तो कभी भी कार को स्टार्ट करने के बाद नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने से कार का एवरेज कम हो जाता है। कार स्टार्ट करने से पहले इंजन का तापमान कम होता है और इंजन ऑयल भी ठंडा होता है। लेकिन जब कार को स्टार्ट किया जाता है, तब इंजन ऑयल लगातार इंजन में घूमता है और इससे इंजन और ऑयल दोनों का तापमान बढ़ता है। जिसके बाद कार को चलाना ठीक रहता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ


तेज स्पीड से होगी परेशानी
कार को कभी भी तेज स्पीड में नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने से दो बड़े नुकसान होते हैं। पहला नुकसान एवरेज कम हो जाती है। वहीं दूसरी ओर तेज चलाने से हादसा होने के साथ ही पुलिस की ओर से चालान करने का खतरा भी बढ़ जाता है। तेज स्पीड के कारण इंजन को तेजी से काम करना पड़ता है। जिससे एवरेज में कमी आती है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

समय पर सर्विस
अगर आपको अपनी कार से बेहतर एवरेज चाहिए। तो कार की सर्विस हमेशा समय पर करवानी चाहिए। ऐसा करने से कार के सभी पार्ट्स की उम्र को तो बढ़ाया ही जा सकता है। साथ ही इससे कार बेहतर एवरेज भी देती है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

एयर फिल्टर का रखें ध्यान
कार में इंजन तक सही मात्रा में हवा पहुंचती है तो इससे ईंधन की खपत कम होने लगती है। इंजन तक सही मात्रा में हवा पहुंचाने का काम एयर फिल्टर का होता है। अगर एयर फिल्टर चोक हो जाता है तो इंजन तक सही मात्रा में हवा पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि एयर फिल्टर को हमेशा साफ रखें।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed