फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What is the meaning of RPM in a car, what effect does it have on the performance of the vehicle

Car Tips: कार में आरपीएम का क्या होता है मतलब, क्या गाड़ी के प्रदर्शन पर होता है इसका असर, जानें सबकुछ

Thu, 18 Jan 2024 03:10 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 18 Jan 2024 03:10 PM IST
सार

कार को चलाने के लिए इंजन का सही से काम करना जरूरी होता है। इंजन की पावर को कई तरह से देखा जाता है। इसमें आरपीएम का क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
What is the meaning of RPM in a car, what effect does it have on the performance of the vehicle
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्सर कार और इंजन की जब बात आती है। तो आरपीएम की भी चर्चा होती है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि आरपीएम क्या होता है और कार में इसका क्या महत्व होता है। हम इस खबर में आपको आरपीएम क्या होता है। इसकी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है आरपीएम
कार को जब स्टार्ट किया जाता है। तो इंजन में मौजूद सभी पार्ट्स अपना काम करने लगते हैं। इनमें से एक पार्ट क्रैंकशाफ्ट होती है। जब यह घूमना शुरू कर देती है तो इंजन से पावर जनरेट होती है। जिसके बाद ही कार को चलाया जा सकता है। क्रैंकशाफ्ट एक मिनट में जितनी बार घूमती है, उसकी जानकारी आरपीएम से मिलती है। इसे रेवोलुशन पर मिनट भी कहा जाता है। जिसे एक्सीलेरेटर की मदद से कम या ज्यादा किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां मिलती है आरपीएम की जानकारी
इंजन से जुड़ी सभी चीजों की जानकारी ड्राइवर को इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में मिलती हैं। इनमें ही आरपीएम की जानकारी भी शामिल होती है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में मुख्य तौर पर दो बड़े मीटर दिए जाते हैं। जिनमें से एक में कार की स्पीड और दूसरे में आरपीएम की जानकारी मिलती है। आरपीएम मीटर में सामान्य तौर पर जीरो से आठ तक के नंबर होते हैं। जिनसे आरपीएम की जानकारी ली जाती है।


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

प्रदर्शन पर असर
आरपीएम का कार के प्रदर्शन पर भी असर होता है। कम स्पीड में कार की आरपीएम भी कम होती है और ज्यादा स्पीड में कार की आरपीएम भी ज्यादा होती है। ज्यादा स्पीड में कार को चलाते हुए क्रैंकशाफ्ट भी ज्यादा तेजी से घूमती है। इसके ज्यादा तेजी से घूमने पर आरपीएम भी ज्यादा दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

एवरेज पर असर
ज्यादा या कम आरपीएम का एवरेज पर सीधा असर होता है। अगर कार को कम आरपीएम पर चलाया जाता है तो इंजन को ज्यादा क्षमता से काम नहीं करना पड़ता और कार का एवरेज भी बेहतर होता है। लेकिन अगर कार को ज्यादा स्पीड में चलाया जाता है तो आरपीएम भी बढ़ती है और कार के इंजन को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है। जिसके लिए ज्यादा ईंधन की जरुरत होती है और कार का एवरेज कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed