फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What is No Claim Bonus, how does it save money while renewing insurance, know the details

Car Tips: क्या होता है नो क्लेम बोनस, इंश्योरेंस रिन्यू करवाते समय कैसे करता है पैसों की बचत, जानें डिटेल

Fri, 29 Dec 2023 10:53 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 29 Dec 2023 10:53 AM IST
सार

कार इंश्योरेंस रिन्यू करवाते समय नो क्लेम बोनस दिया जाता है। यह किन लोगों को मिलता है और इससे किस तरह पैसों की बचत होती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
What is No Claim Bonus, how does it save money while renewing insurance, know the details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाहन की सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस करवाना काफी जरूरी होता है। इंश्योरेंस में अक्सर नो क्लेम बोनस को दिया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि नो क्लेम बोनस क्या होता है और पॉलिसी रिन्यू करवाते हुए किस तरह पैसों की बचत की जा सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


क्या है नो क्लेम बोनस
कार इंश्योरेंस को रिन्यू करवाते समय अक्सर कंपनियों की ओर से खास तरह की छूट दी जाती है। इस छूट को नो क्लेम बोनस कहा जाता है। नो क्लेम बोनस को ज्यादातर लोग एनसीबी के नाम से भी जानते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


कब मिलता है एनसीबी
कार खरीदने के बाद इंश्योरेंस करवाई जाती है। जो एक साल तक वैध होती है। पॉलिसी की वैधता के दौरान अगर कभी-भी कंपनी से क्लेम नहीं लिया जाता है और एक साल बाद पॉलिसी को रिन्यू करवाया जाता है, तो एनसीबी को दिया जाता है।


यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

कैसे होती है बचत
जब कोई व्यक्ति अपनी कार की पॉलिसी को रिन्यू करवाता है। तो उस समय कंपनी की ओर से यह जानकारी ली जाती है कि पॉलिसी की वैधता के दौरान क्या कभी क्लेम लिया गया है। अगर कोई क्लेम नहीं लिया गया होता है, तो पॉलिसी रिन्यू के समय बने प्रीमियम पर कंपनी की ओर से बोनस के तौर पर छूट दी जाती है। जिससे पॉलिसी का प्रीमियम कम हो जाता है। इस तरह से एनसीबी के जरिए बचत होती है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

कब कितनी मिलती है एनसीबी
कार खरीदने के बाद अगर आप पहले साल तक कोई क्लेम नहीं लेते हैं तो नई पॉलिसी रिनुअल पर आपको 20 फीसदी की छूट मिलती है, जिसके बाद हर साल पांच फीसदी की छूट मिलती जाती है। छठे साल तक एनसीबी अधिकतम 50 फीसदी तक हो सकती है। वहीं एनसीबी आपको तभी मिलेगी, अगर आपने 'ओन डैमेज' या 'कॉम्प्रीहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी' ली हो।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed