फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What are the benefits of connected car technology, how does it make traveling in a car easier, know everything

Car Care Tips: कनेक्टिड कार तकनीक के क्या हैं फायदे, कार में सफर को कैसे बनाती है आसान, जानें सबकुछ

Sat, 27 Jan 2024 10:52 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 27 Jan 2024 10:52 AM IST
सार

नई कारों में कई नई तकनीकों को दिया जाता है। इनमें से एक तकनीक कनेक्टिड कार है। इस तकनीक के क्या फायदे हैं और इससे सफर को कैसे आसान बनाया जाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
What are the benefits of connected car technology, how does it make traveling in a car easier, know everything
For Reference Only - फोटो : Mahindra

विस्तार

दुनियाभर की कारों में कई बदलाव हो रहे हैं। पहले के मुकाबले कारों को ज्यादा बेहतर तकनीक के साथ लाया जा रहा है। ऐसी ही एक तकनीक कनेक्टिड कार है। इस तकनीक के क्या फायदे हैं। इसके साथ ही इससे सफर को किस तरह आसान किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है कनेक्टिड कार तकनीक
पुरानी कारों के मुकाबले नई कारों में कई बेहतरीन तकनीक दी जा रही हैं। जिस कारण नई कारें एक स्मार्ट कार के तौर पर काम कर रही हैं। कनेक्टिड तकनीक वाली कारों को इंटरनेट से जोड़ा जाता है। जो ड्राइवर और यात्रियों को कई तरह के फीचर्स उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलते हैं ज्यादा फीचर्स
कनेक्टिड कार तकनीक के साथ आने वाली कारें सामान्य कारों के मुकाबले काफी ज्यादा फीचर्स ऑफर करती हैं और इस तकनीक के जरिए कई और कामों को आसानी से किया जा सकता है। जैसे इस तकनीक वाली कारों में कहीं पर भी इंटरनेट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा मैप और कार की अन्य जानकारी को भी आसानी से हासिल किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

ये भी हैं फायदे
इस तकनीक के साथ आने वाली कारों को दूर से ही कमांड देकर स्टार्ट या बंद किया जा सकता है। इसके अलावा इस तकनीक के कारण कार में पहले से ही एसी, हीटर, सनरूफ आदि को ऑपरेट किया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

ग्राहकों को आ रही पसंद
दुनियाभर में सभी ग्राहक कारों में नई तकनीक को हमेशा पसंद करते हैं। इसी तरह कनेक्टिड कार तकनीक को भी दुनियाभर में ग्राहक पसंद कर रहे हैं। अब ऐसी कारों की ज्यादा मांग है, जिसे देखते हुए कंपनियों की ओर से भी कई मॉडल्स में इस तरह की तकनीक को दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed