फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Tyre: बाइक में चौड़े टायर लगवाने के क्या मिलते हैं फायदे और क्या होते हैं नुकसान, जानें सबकुछ

Sun, 13 Nov 2022 12:40 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 13 Nov 2022 12:40 PM IST
सार

आप भी अपनी बाइक को बेहतर लुक देने के लिए चौड़े टायर लगवाने की सोच रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढि़एगा। इस खबर में हम चौड़े टायर के फायदे और नुकसान की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
What are the advantages and disadvantages of getting wide tires in the bike, know everything
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आजकल युवाओं के बीच बाइक मोडिफाई करवाने का चलन काफी बढ़ रहा है। सभी अपनी बाइक को अन्य बाइक्स के मुकाबले अलग दिखाने की कोशिश में कई काम करवाते हैं। ऐसे में कुछ लोग अपनी बाइक के टायर को बदलकर चौड़े टायर लगवा लेते हैं। सामान्य बाइक में चौड़े टायर लगवाने के क्या फायदे हैं और इससे क्या नुकसान होते हैं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं।

क्या मिलते हैं फायदे

What are the advantages and disadvantages of getting wide tires in the bike, know everything
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सामान्य बाइक्स में कंपनी की ओर से पतले टायर दिए जाते हैं। लेकिन अगर आफ्टर मार्केट टायर बदलवाए जाते हैं और बाइक में चौड़े टायर लगवाए जाते हैं तो इसका सबसे ज्यादा फायदा बाइक चलाने के दौरान मिलने वाली ग्रिप में होता है। चौड़े टायर्स से बाइक को पतले टायर के मुकाबले ज्यादा और बेहतर ग्रिप मिलती है। इससे सड़क पर बाइक चलाते समय मोड़ने, अचानक रूकने और तेज स्पीड में चलाने के दौरान फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर

क्या होते हैं नुकसान

What are the advantages and disadvantages of getting wide tires in the bike, know everything
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
चौड़े टायर को सामान्य बाइक में लगवाने के फायदे के साथ ही नुकसान भी होते हैं। चौड़े टायर होने के कारण इनका वजन भी ज्यादा होता है। जिस कारण ऐसे टायर बाइक में लगवाने पर बाइक का वजन बढ़ता है। वजन बढ़ने के कारण बाइक को चलाने पर एवरेज कम मिलता है। इसके अलावा बाइक की परफॉर्मेंस पर भी असर होता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

What are the advantages and disadvantages of getting wide tires in the bike, know everything
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बाइक एक्सपर्ट्स का कहना है कि 100 सीसी से 125 सीसी की बाइक्स में कंपनी की ओर से आमतौर पर पतले टायर दिए जाते हैं। वहीं 150 और उससे ऊपर के इंजन वाली बाइक्स में चौड़े टायर मिलते हैं। ऐसे में कंपनी की ओर से बाइक की क्षमता और वजन को नापकर ही टायर लगाए जाते हैं। लेकिन अगर आप बाजार से टायर बदलवाते हैं तो इससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। इसलिए बाइक की बनावट के मुताबिक कंपनी की ओर से मिलने वाले टायर ही बाइक के लिए बेहतर होते हैं।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

ज्यादा ग्रिप के लिए करें ये काम

What are the advantages and disadvantages of getting wide tires in the bike, know everything
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप सिर्फ बेहतर ग्रिप के लिए बाइक में चौड़े टायर लगवाने की सोच रहे हैं तो इसका एक उपाय भी हम आपको बता देते हैं। बेहतर अनुभव के लिए आप बाइक में ट्यूब वाले टायर की जगह ट्यूबलैस टायर लगवा सकते हैं। यह बाइक के साथ आने वाले टायर के जैसे ही होते हैं, लेकिन ट्यूबलैस होने के कारण रोड पर बेहतर ग्रिप और कंट्रोल मिलता है। सामान्य टायर के मुकाबले यह थोड़े महंगे होते हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed