फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vip number plate price fancy number for activa 0001 number plate price Chandigarh resident Brij Mohan pays more than Rs 15 lakh for 0001 number plate for Activa in chandigarh vip number auction

चंडीगढ़ के बृज मोहन की लीला!: एक्टिवा के लिए खरीदी '0001' नंबर प्लेट, 71000 रुपये के स्कूटर के लिए चुकाए 15 लाख रुपये

Tue, 19 Apr 2022 02:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 02:55 PM IST
सार

वीआईपी नंबर प्लेट या फैंसी नंबर प्लेट की दीवानगी में लोग मुंह मांगी कीमत खर्च करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ में देखने को मिला।

विज्ञापन
vip number plate price fancy number for activa 0001 number plate price Chandigarh resident Brij Mohan pays more than Rs 15 lakh for 0001 number plate for Activa in chandigarh vip number auction
Honda Activa 6G - फोटो : Honda Motorcycle

विस्तार

वीआईपी नंबर प्लेट या फैंसी नंबर प्लेट की दीवानगी में लोग मुंह मांगी कीमत खर्च करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ में देखने को मिला। यहां रहनेवाले एक शख्स ने अपनी महज 71,000 रुपये कीमत वाली Honda Activa (होंडा एक्टिवा) स्कूटर के लिए एक वीआईपी नंबर प्लेट हासिल करने के लिए 15 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। 
विज्ञापन


कौन हैं बृज मोहन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एडवरटाइजिंग के पेशे से जुड़े 42 साल के बृज मोहन ने हाल ही में चंडीगढ़ पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा आयोजित एक नीलामी में फैंसी नंबर प्लेट हासिल की है। उन्होंने वाहन संख्या CH01-CJ-0001 को हासिल करने के लिए 15.44 लाख रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन


हमेशा एक्टिवा में नहीं रहेगा यह नंबर
हालांकि, यह महंगी व्हीकल नंबर प्लेट उनके एक्टिवा स्कूटर पर हमेशा नहीं लगी रहेगी। मोहन ने बताया कि वह इसे भविष्य में अपनी कार के लिए इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।  हालांकि शुरुआत में यह उनके स्कूटर पर दिखेगा। उन्होंने कहा, "मैं अपने एक्टिवा के लिए नंबर का इस्तेमाल करूंगा, जिसे मैंने हाल ही में खरीदा था। लेकिन आखिरकार, इसे मैं कार के लिए इस्तेमाल करूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंसी नंबरों से कमाए 1.5 करोड़ रुपये
मोहन ने जिस नंबर प्लेट को खरीदा, वह नई सीरीज CH01-CJ के लिए विभिन्न फैंसी वाहन नंबरों की नीलामी का एक हिस्सा थी। यह नीलामी प्रक्रिया 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। चंडीगढ़ लाइसेंसिंग प्राधिकरण के एक अधिकारी के मुताबिक, 378 नंबर प्लेट की नीलामी हुई जिससे कुल 1.5 करोड़ रुपये मिले।

लाखों में बिके नंबर
नीलाम किए गए सभी नंबरों में से, मोहन की CH01-CJ-0001 ने 50,000 रुपये के रिजर्व प्राइव की तुलना में सबसे ज्यादा राशि हासिल की। जबकि दूसरी सबसे महंगी नीलामी CH-01-CJ-002 थी, जिसने 5.4 लाख रुपये की राशि हासिल की। तीसरा सबसे ज्यादा राशि हासिल करने वाला नंबर CH-01-CJ-007 था जो 4.4 लाख रुपये में नीलाम हुआ। जबकि CH-01-CJ-003 4.2 लाख रुपये में बिकी। इन नंबरों के लिए रिजर्व प्राइस 30,000 रुपये थी।


2012 में बिकी थी सबसे महंगी नंबर प्लेट
0001 नंबर प्लेट के लिए सबसे ज्यादा बोली 2012 में लगी थी, जब एक वाहन मालिक ने इसे CH-01-AP सीरीज से 26.05 लाख रुपये में खरीदा था। यह नंबर उन्होंने अपनी S-class Mercedes Benz (एस-क्लास मर्सिडीज बेंज) कार के लिए खरीदी थी। इस कार कीमत नंबर प्लेट की कीमत से चार गुना ज्यादा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed