फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Uttar Pradesh sets three world records for Ganga Expressway construction

Ganga Expressway: यूपी ने रचा इतिहास, गंगा एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में बना डाले कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 20 May 2025 06:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 May 2025 06:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक गंगा एक्सप्रेसवे पर काम करते हुए, यूपी ने महज 24 घंटे में तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाले।

विज्ञापन
Uttar Pradesh sets three world records for Ganga Expressway construction
Expressway - फोटो : X/@upeidaofficial

विस्तार

उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक गंगा एक्सप्रेसवे पर काम करते हुए, यूपी ने महज 24 घंटे में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाले। 17 और 18 मई के बीच, निर्माण टीमों ने 34.24 लेन किलोमीटर बिटुमिनस कंक्रीट बिछाई और 10 किलोमीटर क्रैश बैरियर लगाए।
विज्ञापन


यह रिकॉर्ड गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त हैं।

यह भी पढ़ें - Car Parking: 'पहले पार्किंग दिखाओ, फिर गाड़ी खरीदो', महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने दी खुशखबरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह खबर साझा करते हुए लिखा, "नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश! सिर्फ 24 घंटे में 10 किमी क्रैश बैरियर और 34.24 लेन किमी बिटुमिनस कंक्रीट निर्माण कर उत्तर प्रदेश ने बनाए दो विश्व रिकॉर्ड! गोल्डन बुक, एशिया बुक और इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज!"
 

कहां हुआ यह रिकॉर्ड ब्रेकिंग निर्माण?
यह निर्माण कार्य हरदोई और उन्नाव जिलों के बीच हुआ। इस दौरान 20,105 मीट्रिक टन से ज्यादा सामग्री का इस्तेमाल किया गया और करीब 1.71 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर काम हुआ। यह सिर्फ रिकॉर्ड बनाने की बात नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि यूपी किस रफ्तार और गुणवत्ता के साथ अपने बुनियादी ढांचे को विकसित कर रहा है।

इस प्रोजेक्ट को अडानी रोड एंड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (ARTL) और पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की साझेदारी में अंजाम दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Toyota-Nissan: जब होंडा के साथ विलय की वार्ता हुई नाकाम, तब टोयोटा ने निसान से की बातचीत, रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन

सफलता का श्रेय टीमवर्क और प्लानिंग को
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि का श्रेय उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) को दिया। उन्होंने कहा कि यह बेहतरीन योजना, तकनीकी दक्षता और समर्पित टीमवर्क का नतीजा है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का हब बनता जा रहा है, और अब यह राज्य ग्लोबल स्तर पर नए मानक स्थापित कर रहा है।

यह भी पढ़ें - Fuel Ban: दिल्ली में एक जुलाई से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा ईंधन, जानिए क्या है पूरा मामला

क्या है गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट?
गंगा एक्सप्रेसवे एक 594 किलोमीटर लंबा मेगा प्रोजेक्ट है, जो मेरठ से प्रयागराज तक के 12 प्रमुख जिलों को जोड़ेगा। भविष्य में इसे बलिया तक बढ़ाने की योजना है, जिससे यह भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बन जाएगा।

हालांकि इस प्रोजेक्ट को महा कुंभ 2025 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन फिलहाल यह प्रोजेक्ट थोड़ी देरी से चल रहा है। इसके बावजूद सभी साझेदार इसे समय रहते पूरा करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। ताकि यह एक्सप्रेसवे प्रदेश की कनेक्टिविटी, व्यापार और क्षेत्रीय विकास में बड़ा बदलाव ला सके। 

यह भी पढ़ें - AMT Car on Hills: अपनी एएमटी कार को पहाड़ियों पर ले जाने पर है संशय? तो टेंशन फ्री ड्राइविंग के लिए इन तकनीकों को अपनाएं

 

देश के निर्माण में गर्व की भागीदारी
पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद पटेल ने कहा, "हम इस ऐतिहासिक काम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि भारतीय इंजीनियरिंग क्षमता और हमारी टीम की मेहनत का प्रमाण है।" 

यह भी पढ़ें - Land Rover Defender: इंडिया-यूके एफटीए से क्या वाकई डिफेंडर एसयूवी की कीमतें 50 प्रतिशत तक घटेंगी? जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed