{"_id":"682b439ec8f61540ac004278","slug":"how-to-drive-amt-car-in-hills-how-to-drive-automatic-car-without-hill-assist-2025-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AMT Cars: एएमटी कार को पहाड़ियों पर ले जाने पर है संकोच? तो टेंशन फ्री ड्राइविंग के लिए इन तकनीकों को अपनाएं","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
AMT Cars: एएमटी कार को पहाड़ियों पर ले जाने पर है संकोच? तो टेंशन फ्री ड्राइविंग के लिए इन तकनीकों को अपनाएं
Mon, 19 May 2025 08:13 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 19 May 2025 08:13 PM IST
सार
जब बात पहाड़ों पर ड्राइव करने की आती है, तो कई लोग एएमटी कार को लेकर थोड़े संकोच में रहते हैं। उनका मानना होता है कि पहाड़ी रास्तों पर एएमटी कार का ट्रांसमिशन सिस्टम उतना भरोसेमंद नहीं होता
विज्ञापन
Car Driving in Hills
- फोटो : AI
विस्तार
पुरानी जेनेरेशन के ड्राइविंग के शौकीनों को मैनुअल कारें आज भी पसंद आती हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे गाड़ी पर पूरा कंट्रोल बना रहता है। लेकिन नई पीढ़ी के कार खरीददारों के लिए ऑटोमैटिक कारें ज्यादा पसंदीदा बन गई हैं। आजकल मार्केट में कई तरह की ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी मिलती हैं, जिनमें से एक है AMT यानी ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन।
AMT (एएमटी) कारें उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं जो शहर के ट्रैफिक में रोजाना क्लच दबाने और गियर बदलने से परेशान हो जाते हैं। खास बात ये है कि एएमटी आपको मैनुअल गियर कंट्रोल के साथ ऑटोमैटिक जैसी आसानी भी देती है।
यह भी पढ़ें - Land Rover Defender: इंडिया-यूके एफटीए से क्या वाकई डिफेंडर एसयूवी की कीमतें 50 प्रतिशत तक घटेंगी? जानें पूरी डिटेल्स

लेकिन जब बात पहाड़ों पर ड्राइव करने की आती है, तो कई लोग एएमटी कार को लेकर थोड़े संकोच में रहते हैं। उनका मानना होता है कि पहाड़ी रास्तों पर एएमटी कार का ट्रांसमिशन सिस्टम उतना भरोसेमंद नहीं होता क्योंकि ड्राइवर के पास पूरा कंट्रोल नहीं रहता। लेकिन सच ये है कि अगर सही तरीके अपनाए जाएं तो एएमटी कार को पहाड़ों पर भी आसानी और सुरक्षित तरीके से चलाया जा सकता है।
अगर आप भी अपनी एएमटी कार से पहाड़ों की सैर पर निकलने की सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए कुछ जरूरी टिप्स को जरूर अपनाएं।
यह भी पढ़ें - Hyundai i20: ह्यूंदै i20 को मिला नया वेरिएंट और नए फीचर्स, जानें कीमत और डिटेल्स
अगर आप भी अपनी एएमटी कार से पहाड़ों की सैर पर निकलने की सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए कुछ जरूरी टिप्स को जरूर अपनाएं।
यह भी पढ़ें - Hyundai i20: ह्यूंदै i20 को मिला नया वेरिएंट और नए फीचर्स, जानें कीमत और डिटेल्स
Car Driving in Hills
- फोटो : AI
मैनुअल मोड का करें इस्तेमाल
एएमटी कारों में एक खासियत होती है कि आप जरूरत पड़ने पर इसे मैनुअल मोड (M) में चला सकते हैं। खासकर जब आप चढ़ाई चढ़ रहे हों, तो मैनुअल मोड में गियर कंट्रोल आपके हाथ में होता है, जिससे गाड़ी बेहतर तरीके से चढ़ाई चढ़ती है।
उतराई के समय मैनुअल मोड और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर सिर्फ ब्रेक पर निर्भर रहेंगे तो ब्रेक पैड जल्दी गर्म हो सकते हैं और ब्रेक फेल होने का खतरा बन सकता है। ऐसे में गियर डाउन कर के इंजन ब्रेकिंग का इस्तेमाल करें ताकि ब्रेक पर लोड कम पड़े।
यह भी पढ़ें - Formula One: मैक्स वेरस्टैपेन ने इमोला में जीत हासिल की, चैंपियनशिप की दौड़ में कम किया अंतर

क्रीप फंक्शन का उठाएं फायदा
कई एएमटी कारों में हिल होल्ड कंट्रोल (HHC) नहीं होता, लेकिन एक और बढ़िया फीचर होता है जिसे क्रीप फंक्शन कहते हैं। इसका फायदा यह है कि जैसे ही आप ब्रेक छोड़ते हैं, गाड़ी बिना एक्सीलरेटर दबाए धीमी गति से आगे बढ़ती है।
यह फीचर ट्रैफिक में तो मददगार होता ही है, लेकिन पहाड़ों पर चढ़ते वक्त भी यह बहुत काम आता है क्योंकि इससे गाड़ी पीछे नहीं लुढ़कती।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली सरकार ने बनाई 10 सदस्यों की कमेटी, नई ईवी नीति का मसौदा करेगी तैयार

- फोटो : Freepik
पार्किंग ब्रेक का करें सही इस्तेमाल
अगर आप पहाड़ पर गाड़ी रोक रहे हैं, तो पार्किंग ब्रेक जरूर लगाएं। एएमटी कारों में पूरी तरह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली P मोड नहीं होती। इसलिए पार्किंग ब्रेक ही गाड़ी को रोल होने से रोक सकता है।
अगर आपको फिर भी भरोसा नहीं हो रहा, तो आप गाड़ी के पीछे ईंट या लकड़ी का टुकड़ा लगाकर उसे और सुरक्षित बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Nissan: निसान कई देशों में प्लांट बंद करने पर कर रहा है विचार, रिपोर्ट में दावा

धीरे लेकिन स्थिर गति से चलाएं
पहाड़ों पर गाड़ी चलाने का सबसे जरूरी नियम है - धीरे लेकिन लगातार चलना। क्योंकि हिल रोड्स अक्सर संकरे होते हैं, उन पर तीखे मोड़, अचानक चढ़ाई या उतराई और कई बार ब्लाइंड स्पॉट्स होते हैं।
अगर आप एकदम से तेज एक्सीलरेट करते हैं या अचानक ब्रेक मारते हैं, तो यह आपके साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इसलिए हमेशा स्मूद ड्राइविंग करें और स्पीड कंट्रोल में रखें।
यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki Avenis: नया 2025 सुजुकी एवेनिस स्कूटर भारत में लॉन्च, अब OBD-2B मानकों के अनुसार तैयार, जानें कीमत और फीचर्स