फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   India-UK FTA latest news Will it lower Land Rover Defender SUV Prices

Land Rover Defender: इंडिया-यूके एफटीए से क्या वाकई डिफेंडर की कीमतें 50 प्रतिशत तक घटेंगी? जानें पूरी डिटेल्स

Mon, 19 May 2025 06:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 19 May 2025 06:28 PM IST
सार

हाल ही में भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) हुआ है, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ेगा। लेकिन सोशल मीडिया और इंटरनेट पर जो अफवाहें फैल रही हैं कि रेंज रोवर और डिफेंडर जैसे लग्जरी एसयूवी की कीमतें आधी हो जाएंगी।

विज्ञापन
India-UK FTA latest news Will it lower Land Rover Defender SUV Prices
Land Rover Defender 130 - फोटो : Land Rover

विस्तार

हाल ही में भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) हुआ है, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ेगा। लेकिन सोशल मीडिया और इंटरनेट पर जो अफवाहें फैल रही हैं कि Range Rover (रेंज रोवर) और Defender (डिफेंडर) जैसे लग्जरी एसयूवी की कीमतें आधी हो जाएंगी, तो यह हकीकत से काफी दूर है।
विज्ञापन


एफटीए के तहत कुछ वाहनों पर टैक्स 100 प्रतिशत से घटकर सिर्फ 10 प्रतिशत तक आ सकता है। लेकिन JLR (जगुआर लैंडरोवर) के कई मॉडल पहले से ही भारत में असेंबल होते हैं। इसलिए उनकी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Hyundai i20: ह्यूंदै i20 को मिला नया वेरिएंट और नए फीचर्स, जानें कीमत और डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से भारत में बन रहे हैं कई मॉडल
जेएलआर ने पिछले साल से भारत में ही Range Rover LWB (रेंज रोवर एलडब्ल्यूबी) और Range Rover Sport (रेंज रोवर स्पोर्ट) का लोकल असेंबली शुरू कर दिया था। इससे पहले से ही Discovery (डिस्कवरी), Discovery Sport (डिस्कवरी स्पोर्ट), Range Rover Evoque (रेंज रोवर इवोक) और Velar (वेलार) जैसी गाड़ियां भी भारत में असेंबल की जा रही थीं।

इन सभी मॉडलों का भारत में बनना इस बात को साफ करता है कि एफटीए के बाद भी इनकी कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं होगा, क्योंकि इन पर पहले से ही भारी टैक्स नहीं लग रहा।

यह भी पढ़ें - Formula One: मैक्स वेरस्टैपेन ने इमोला में जीत हासिल की, चैंपियनशिप की दौड़ में कम किया अंतर

India-UK FTA latest news Will it lower Land Rover Defender SUV Prices
2025 Land Rover Defender - फोटो : Land Rover
डिफेंडर पर क्यों नहीं पड़ेगा असर?
अब बात करते हैं डिफेंडर की, जो जेएलआर की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। भले ही यह फुली-इम्पोर्टेड मॉडल हो, लेकिन फिर भी इसकी कीमतों पर एफटीए का कोई असर नहीं होगा। वजह ये है कि डिफेंडर स्लोवाकिया में बनती है, ना कि यूके में।

एफटीए के तहत सिर्फ वही प्रोडक्ट टैक्स छूट के दायरे में आते हैं जो भारत या ब्रिटेन में बनाए गए हों। चूंकि डिफेंडर ब्रिटेन में नहीं बनती, इसलिए इस पर टैक्स में कोई कटौती नहीं मिलेगी और कीमतें जस की तस रहेंगी।

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली सरकार ने बनाई 10 सदस्यों की कमेटी, नई ईवी नीति का मसौदा करेगी तैयार

लेकिन भविष्य में भारत में बन सकती है डिफेंडर
हालांकि, ऐसी चर्चा जरूर चल रही है कि जल्द ही डिफेंडर की भी लोकल असेंबली भारत में शुरू की जा सकती है। जेएलआर के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रिचर्ड मोलिन्यूक्स ने एक हालिया कॉन्फ्रेंस कॉल में यह इशारा दिया है कि कंपनी इस दिशा में काम कर रही है।

हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस पर कुछ कहेगी।

यह भी पढ़ें - Nissan: निसान कई देशों में प्लांट बंद करने पर कर रहा है विचार, रिपोर्ट में दावा

India-UK FTA latest news Will it lower Land Rover Defender SUV Prices
2025 Land Rover Defender - फोटो : Land Rover
50% नहीं, 20% तक हो सकती है कीमत में गिरावट
अगर भारत में डिफेंडर की असेंबली शुरू होती है, तब भी उसकी कीमत में 50 प्रतिशत की कटौती नहीं होगी। हां, पिछले साल की तरह जैसे रेंज रोवर की कीमतों में 20 प्रतिशत तक गिरावट आई थी। वैसी ही गिरावट डिफेंडर के साथ भी देखी जा सकती है।

फिलहाल डिफेंडर की कीमत 1 करोड़ रुपये से पौन 3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह एसयूवी तीन बॉडी स्टाइल्स में आती है - 90 (3-डोर), 110 (5-डोर), और 130 (लंबी 5-डोर)। अगर भारत में असेंबली शुरू होती है, तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 85 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। लेकिन ये सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि असेंबली कब से शुरू होती है, जिसकी अभी कोई तय तारीख तय नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki Avenis: नया 2025 सुजुकी एवेनिस स्कूटर भारत में लॉन्च, अब OBD-2B मानकों के अनुसार तैयार, जानें कीमत और फीचर्स

लोकल असेंबली: ग्राहकों और कंपनी दोनों के लिए फायदेमंद
डिफेंडर या किसी भी मॉडल की लोकल असेंबली से न सिर्फ ग्राहकों को फायदा होता है, बल्कि जेएलआर को भी लॉन्ग टर्म में बहुत लाभ मिलता है। लोकल प्रोडक्शन से कार की उपलब्धता बढ़ती है, क्योंकि अब ग्लोबल सप्लाई पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता।

साथ ही, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट में जो उतार-चढ़ाव होता है, उसका असर भी कीमतों पर कम पड़ता है। इसके अलावा भारत के वेंडर्स, सप्लायर्स और मजदूरों को भी रोजगार के नए मौके मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Suzuki Access Ride Connect: सुजुकी एक्सेस स्कूटर का नया वर्जन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

India-UK FTA latest news Will it lower Land Rover Defender SUV Prices
2025 Land Rover Defender - फोटो : Land Rover
बिक्री के आंकड़े बताते हैं सफलता की कहानी
जेएलआर को लोकल असेंबली का फायदा साफ तौर पर मिल रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 40 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की और कुल 6,183 यूनिट्स बेचीं। जो भारत में अब तक की सबसे ज्यादा है।

डिफेंडर की बिक्री में 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की बिक्री क्रमश: 72 प्रतिशत और 42 प्रतिशत बढ़ी। इन शानदार आंकड़ों की बदौलत मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू के बाद जेएलआर अब भारत की तीसरी सबसे बड़ी लग्जरी कार ब्रांड बन गई है। इसने ऑडी को चौथे स्थान पर धकेल दिया है। 

यह भी पढ़ें - Electric Car: भारत ने नेपाल को दी 15 टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कारें, जानें इसके पीछे क्या है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed