फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Using wireless charger of Luxury car BMW 3 series may damage Apple iPhone 15 smartphone

Car Wireless Charger: बीएमडब्ल्यू कार वायरलेस चार्जर से iPhone 15 को चार्ज करना पड़ सकता है महंगा!

Mon, 09 Oct 2023 07:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 07:03 PM IST
सार

वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी आधुनिक कारों में दी जाने वाली प्रमुख फीचर्स में से एक बन गई है। जहां सभी लग्जरी कारें इस नए युग की टेक्नोलॉजी से चलने वाले फीचर्स के साथ आती हैं, वहीं मास मार्केट कारों को भी यह फीचर्स मिलती है। हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू कार वायरलेस चार्जर से iPhone 15 को चार्ज करना पड़ सकता है महंगा!

विज्ञापन
Using wireless charger of Luxury car BMW 3 series may damage Apple iPhone 15 smartphone
Apple CarKey - फोटो : Social Media

विस्तार

वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी आधुनिक कारों में दी जाने वाली प्रमुख फीचर्स में से एक बन गई है। जहां सभी लग्जरी कारें इस नए युग की टेक्नोलॉजी से चलने वाले फीचर्स के साथ आती हैं, वहीं मास मार्केट कारों को भी यह फीचर्स मिलती है। हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ बीएमडब्ल्यू कारों में वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के कारण Apple iPhone 15 (एपल आईफोन 15) मॉडल स्थायी रूप से Apple Pay (एपल पे) और Apple CarKey (एपल कारकी) जैसे NFC (एनएफसी) फंक्शंस का इस्तेमाल करने की क्षमता खो देते हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि समस्या Apple iPhone 15 मॉडल के अंदर NFC चिप से जुड़ी है। एनएफसी चिप अल्ट्रा-लो फ्रीक्वेंसी पर काम करती है और iPhone 15 यूजर्स को कुछ फंक्शन को वायरलेस तरीके से ऑपरेट करने की अनुमति देती है। इनमें एपल पे का इस्तेमाल करके किसी उत्पाद या सर्विस के लिए भुगतान करना या एपल कारकी का इस्तेमाल करके अपनी कारों को अनलॉक करना शामिल है। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ बीएमडब्ल्यू कारों के वायरलेस चार्जिंग डॉक का उपयोग करके iPhone 15 को चार्ज करने से फोन की NFC चिप का उपयोग करने की क्षमता स्थायी रूप से खराब हो सकती है।
विज्ञापन


बीएमडब्ल्यू मॉडलों में से एक जिसने यूजर्स के लिए ऐसी समस्या पैदा की है वह 3 सीरीज है। एक iPhone 15 यूजर ने कथित तौर पर Reddit पर लिखा है कि BMW 3 सीरीज एक ओवन हीटर की तरह काम करती है। यूजर ने कथित तौर पर दावा किया कि बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज के वायरलेस चार्जर का इस्तेमाल करके iPhone 15 को बमुश्किल चार्ज करने की वजह से स्मार्टफोन अत्यधिक गर्म हो गया। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि कौन सी अन्य बीएमडब्ल्यू कारें iPhone 15 मॉडल के लिए इस समस्या का कारण बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार केबिन में वायरलेस चार्जिंग फंक्शन एक अलग चार्जिंग कॉइल द्वारा संचालित होता है और यह इंडक्शन तकनीक का इस्तेमाल करता है। सिस्टम तब काम करता है जब डॉक और फोन का पिछला भाग एक दूसरे के करीब रखे होते हैं। यह साफ नहीं है कि इस मामले में खराबी का कारण क्या है। रिपोर्ट में यह खुलासा नहीं किया गया है कि क्या iPhone 15 में चार्जिंग कॉइल के साथ कुछ समस्याएं हैं या बीएमडब्ल्यू कारों में इस्तेमाल किए गए कंपोनेंट समस्या का कारण बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed