Auto News ऑटो बाजार में पुरानी कारों की मांग में जबरदस्त इजाफा, तेजी के पीछे क्या है वजह
बीते कुछ सालों में पुरानी कार की बिक्री में काफी तेज उछाल आया है। कोरोना महामारी के बाद से लोगों ने जमकर पुरानी कारों को खरीदा है। आखिर इसके पीछे क्या वजह है। इस खबर में जानिए डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना महामारी के बाद से यात्री वाहनों की बिक्री में काफी तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, इस दौरान नई कारों के मुकाबले पुरानी कारों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लोग अपने पर्सनल कामों के लिए यात्री वाहनों को खरीद तो रहे हैं, मगर पुरानी कारों को ज्यादा तवज्जों दे रहे हैं। लगातार बढ़ती महंगाई, कच्चे माल की कीमतों में इजाफा, नौकरी की असुरक्षा, आर्थिक संकट जैसे कारण हो सकते हैं। इन सभी चुनौतियों की वजह से लोग नई कारों के बजाय पुरानी या पहले से खरीदी गई गाड़ियों को खरीदने पर जोर दे रहे हैं।
पुरानी कार की बिक्री में अचानक से आया उछाल
भारतीय वाहन बाजार में भले ही नई कारों की बिक्री काफी तेजी से ऊपर की जा रही है। मगर इसके बाद कई तरह की चुनौतियां हैं। जैसे फ्यूल के आसमानी दाम, नए मॉडलों के अधिक दाम आदि। इस तरह से जब कार खरीदने की बात आती है तो अफोर्डेबिलिटी की वजह से लोग पुरानी कार पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। नई कार के मुकाबले पुरानी कारों की मांग और बिक्री में ज्यादा इजाफा देखा गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक स्तर पर जाकर पुरानी कार की बिक्री ने नई कार की बिक्री को पीछे छोड़ दिया है।
पुरानी कार की बिक्री में तेजी का कारण
देश में बीते कुछ सालों में पुरानी कारों की बिक्री में आई तेजी के पीछे एक बड़ा कारण है कि बाजार में कई वैध ओईएम पेश किए गए हैं। ये सेलर पुरानी कारों को एक संगठित तरीके से तैयार करके उन्हें बेचते हैं। ऐसे में लोगों को कम दाम पर एक बढ़िया पुरानी कार मिल जाती है। यही वजह है कि देश में पुरानी कार का बाजार लगातार तेजी से ऊपर की ओर जा रहा है।
अब सुविधाजनक हो गया है ये काम
आजकल वाहन निर्माता कारों में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो काफी लंबे समय तक आसानी से चल जाती है। ऐसे में अगर कोई साल या दो साल बाद भी पुरानी कार खरीदता है तो उसकी तकनीक में कोई कमी नहीं आती है। इसके अलावा पुरानी कार को खरीदना अब काफी आसान हो गया है। लोग नई कार की तरह ही पुरानी कार को भी ऑनलाइन बाजार से खरीद सकते हैं। कई प्लेटफॉर्म हैं, जो पुरानी कारों के फायदे और नुकसान की जानकारी देते हैं। इसके साथ गाड़ी की फोटो और वीडियो भी मिलती है।