फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   US-based premium motorcycle manufacturer Harley-Davidson suspends bike shipments in Russia, joins Volkswagen Volvo General Motors Mercedes-Benz

रूस-यूक्रेन युद्ध: हार्ले-डेविडसन ने रूस के साथ कारोबार पर लगाई रोक, वोल्वो, जीएम, मर्सिडीज जैसी कंपनियों की सूची में हुई शामिल

Tue, 01 Mar 2022 08:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 01 Mar 2022 08:16 PM IST
सार

प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) ने मंगलवार को एलान किया कि उसने यूक्रेन के साथ चले रहे संघर्ष के मद्देनजर रूस के साथ कारोबार को फिलहाल रोक दिया है।

विज्ञापन
US-based premium motorcycle manufacturer Harley-Davidson suspends bike shipments in Russia, joins Volkswagen Volvo General Motors Mercedes-Benz
Harley Davidson Forty Eight Special - फोटो : For Reference Only

विस्तार

प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) ने मंगलवार को एलान किया कि उसने यूक्रेन के साथ चले रहे संघर्ष के मद्देनजर रूस के साथ कारोबार को फिलहाल रोक दिया है और वहां भेजी जा रही बाइक शिपमेंट को निलंबित कर दिया है। इस कदम के साथ, अमेरिका की मशहूर प्रीमियम मोटरसाइकिल कंपनी, वाहन निर्माताओं की उस सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने पहले ही रूस में अपने व्यापार और वाहन शिपमेंट को रोक दिया है। 
विज्ञापन

US-based premium motorcycle manufacturer Harley-Davidson suspends bike shipments in Russia, joins Volkswagen Volvo General Motors Mercedes-Benz
Volkswagen Tiguan 2021 - फोटो : Volkswagen
अन्य ऑटो दिग्गज जैसे Volkswagen (फॉक्सवैगन), Volvo (वोल्वो), Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज), General Motors (जनरल मोटर्स), Daimler Truck (डेमलर ट्रक) ने भी संघर्ष के मद्देनजर एक जैसा रुख अपनाया है। उन्होंने रूस में व्यापार को रोकने की घोषणा की है। इसके अलावा, उन्होंने रूसी बाजार में वाहनों का निर्यात बंद करने का फैसला किया है, क्योंकि कई देशों ने यूक्रेन पर आक्रमण के कारण रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

US-based premium motorcycle manufacturer Harley-Davidson suspends bike shipments in Russia, joins Volkswagen Volvo General Motors Mercedes-Benz
Volvo XC40 - फोटो : Volvo
वोल्वो दुनिया की पहली कार निर्माता थी जिसने यह घोषणा की कि वह रूस में अपना कारोबार बंद करेगी। फॉक्सवैगन ने भी कहा कि उसने रूस में वाहनों की शिपिंग अस्थायी रूप से रोक दी है। वोल्वो अपनी कारों का निर्यात स्वीडन, चीन और अमेरिका से रूस को करती है। लग्जरी ऑटोमेकर ने पिछले साल रूस में लगभग 9,000 वाहन बेचे थे। 
विज्ञापन

US-based premium motorcycle manufacturer Harley-Davidson suspends bike shipments in Russia, joins Volkswagen Volvo General Motors Mercedes-Benz
Mercedes Benz S350 CDI - फोटो : For Reference Only
अन्य वाहन निर्माताओं की बात करें तो, जर्मन ऑटोमोबाइल समूह से संबंधित डेमलर ट्रक्स और मर्सिडीज-बेंज ने रूस में अपने व्यापारिक संचालन बंद कर दिए हैं और अस्थायी रूप से वहां वाहनों की शिपिंग को रोकने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि रूस पर अमेरिका, यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के प्रभाव का आकलन करने के बाद ही रूस को वाहनों की शिपमेंट फिर से शुरू होगी। फॉक्सवैगन भी रूस पर प्रतिबंधों के प्रभाव और व्यापार पर इसके प्रभाव का आकलन कर रही है। 

US-based premium motorcycle manufacturer Harley-Davidson suspends bike shipments in Russia, joins Volkswagen Volvo General Motors Mercedes-Benz
General Motors - फोटो : General Motors
जनरल मोटर्स एक अन्य कार निर्माता है जिसने रूस में व्यावसायिक संचालन और वाहनों के शिपमेंट को रोक दिया है। GM की रूस में कोई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी नहीं है और वह हर साल देश में लगभग 3,000 कारें ही बेचती है। रूस में भी जनरल मोटर्स के आपूर्तिकर्ताओं की संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed