फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Updated version of BS6 TVS XL 100 bike launched with 15 percent more mileage

नई TVS XL 100 चलेगी एक लीटर पेट्रोल में 67 किमी, BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, ये हैं नई कीमतें

Tue, 24 Mar 2020 07:38 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 24 Mar 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Updated version of BS6 TVS XL 100 bike launched with 15 percent more mileage
TVS XL - फोटो : Social
देश की प्रमुख दो-पहिया निर्माता कंपनी TVS मोटर्स ने अपनी मशहूर मोपेड TVS XL 100 को नए बीएस6 इंजन के साथ अपडेट कर बाजार में उतारा है। टीवीएस एक्सएल 100 के एंट्री लेवल हैवी ड्यूटी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 43,889 रुपये तय की गई है। वहीं इसके हैवी ड्यूटी स्पेशल एडिशन की कीमत 45,129 रुपये है। वहीं कंफर्ट वेरिएंट की कीमत 45,459 रुपये रखी गई है। इस गाड़ी को कंपनी ने कुल तीन वेरिएंट में बाजार में उतारा है।
विज्ञापन

पिछले बीएस4 मॉडल की तुलना में इसकी कीमत में 3000 से 3500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं गाड़ी का इंजन 4.4 एचपी की पावर और 6.5 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसमें 99.7 सीसी की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है। कंपनी इस बाइक पर 3 साल की वारंटी भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि इसके इंजन में 2T ऑयल डालने की जरूरत नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी दावा कर रही है कि नया बीएस6 इंजन आने के बाद इस गाड़ी का माइलेज करीब 15 फीसदी तक बढ़ जाएगा। इसकी वजह है कि गाड़ी में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का प्रयोग किया गया है। इसके बीएस4 मॉडल का वजन 84 किलोग्राम था, वहीं नए मॉडल का वजन बढ़कर 85.5 किग्रा हो गया है। 

 
विज्ञापन

TVS XL 100 लोगों की पसंदीदा गाड़ियों में से एक है। इसकी वजह यह भी है कि बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस के साथ ही कम कीमत के चलते इसे लोग पसंद करते हैं। ग्रामिण इलाकों में इसके खरीदार सबसे ज्यादा हैं। इस मोपेड का प्रयोग सामान ढोने में भी बखूबी किया जाता है। ग्रामीण इलाकों में इस बाइक की बिक्री ज्यादा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed