{"_id":"67f12ba91c84e325620baca6","slug":"upcoming-two-wheelers-in-india-in-april-2025-know-details-2025-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Upcoming Two-Wheelers: अप्रैल में लॉन्च होने वाले दमदार टू-व्हीलर, क्या हैं इनमें खास?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Upcoming Two-Wheelers: अप्रैल में लॉन्च होने वाले दमदार टू-व्हीलर, क्या हैं इनमें खास?
Sat, 05 Apr 2025 06:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:40 PM IST
सार
नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही दुनियाभर की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल शुरू हो चुकी है। भारत में भी अगले कुछ हफ्तों में कई नई मोटरसाइकिलें और स्कूटर लॉन्च होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Suzuki eAccess
- फोटो : Suzuki Motorcycles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही दुनियाभर की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल शुरू हो चुकी है। भारत में भी अगले कुछ हफ्तों में कई नई मोटरसाइकिलें और स्कूटर लॉन्च होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस अप्रैल महीने में भारत में कौन-कौन से टू-व्हीलर्स दस्तक देने वाले हैं।
Hero Karizma XMR 250 - पुराने मॉडल की जगह लेगा नया पावरफुल वर्जन
पिछले एक साल में Karizma XMR 210 की कमजोर बिक्री के बाद इसे बंद करने की आशंका जताई गई। Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) अब नया मॉडल Karizma XMR 250 लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक को पहली बार EICMA 2024, मिलान में दिखाया गया था। यह हाल ही में लॉन्च हुई Xtreme 250R के इंजन और डिजाइन को शेयर करेगी। इसके आने के बाद इसका मुकाबला Suzuki Gixxer SF250 और KTM RC 200 जैसी बाइक्स से होगा। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें - Toll Collection: नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, स्टेट हाईवे पर भी हुई खूब कमाई

2025 Kawasaki Z900 - नए लुक और पावर के साथ फिर होगी वापसी
Kawasaki (कावासाकी) ने पिछले महीने भारत में पुरानी Z900 को भारी डिस्काउंट देने के साथ बंद कर दिया था। अब कंपनी इसकी जगह नया फेसलिफ्टेड मॉडल 2025 Z900 लॉन्च करने वाली है। इस अपडेटेड सुपर नेकेड बाइक को नवंबर 2024 में ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया था। इसमें मिलेगा 948cc का इंजन, जो 122 bhp की पावरर और 97.4Nm का टॉर्क देगा। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें - Vehicular Air Pollution: सीएजी की रिपोर्ट में दिल्ली में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण पर गंभीर खामियां उजागर, जानें पूरी डिटेल्स

Bajaj Chetak 3503 - चेतक सीरीज का नया किफायती स्कूटर
अब बात करते हैं स्कूटर्स की। Bajaj (बजाज) इस अप्रैल में अपने Chetak 35 सीरीज का तीसरा मॉडल Chetak 3503 लॉन्च करेगी। यह इस सीरीज का सबसे एंट्री-लेवल वर्जन होगा, जिसमें हाई-एंड फीचर्स तो नहीं होंगे लेकिन रेंज और परफॉर्मेंस लगभग समान होगी। इसमें 3.5kW की बैटरी दी जा सकती है, जो ARAI के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 150 किमी से ज्यादा की रेंज देगा। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें - Car Tyres: गर्मी में कार के टायर फटने की है चिंता? इन सुरक्षा टिप्स से सफर बनाएं सुरक्षित

Suzuki eAccess - सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर
Suzuki (सुजुकी) इस महीने अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर eAccess लॉन्च कर सकती है। यह वही स्कूटर है जिसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पहली बार दिखाया गया था। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी लिस्टिंग पहले ही हो चुकी है और जल्द ही इसकी बुकिंग भी शुरू हो सकती है। इसमें 4.1kW का इलेक्ट्रिक मोटर होगा जो 15Nm टॉर्क देगा। साथ ही इसमें 3.07 kWh की LFP बैटरी होगी, जो एक बार चार्ज करने पर 95 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें - Second Hand Car: सेकंड हैंड कार कैसे खरीदें? खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान

KTM 390 Enduro R - पहली बार भारत में एडवेंचर ऑफ-रोडिंग का मजा
KTM (केटीएम) इस महीने भारत में अपनी नई बाइक 390 Enduro R लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका एक टीजर भी जारी किया है। यह पहली बार है जब केटीएम भारत में अपनी एंड्यूरो बाइक लेकर आ रही है। जो खासतौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए बनी है और तेज स्पीड पर भी रास्तों से समझौता नहीं करती। इस बाइक में 399cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन होगा जो 45.3bhp की पावर और 39Nm का टॉर्क देगा। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलेगा। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें - Xiaomi SU7: क्या ऑटोपायलट फेल हुआ? शाओमी SU7 ईवी की टक्कर में तीन की मौत, कंपनी ने कहा- जांच में करेंगे पूरा सहयोग

KTM 390 SMC R - भारत की पहली सब-500cc सुपरमोटो बाइक
केटीएम के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। कंपनी इस महीने 390 SMC R भी लॉन्च करेगी, जो भारत में आने वाली पहली सब-500cc सुपरमोटो बाइक होगी। इसका डिजाइन और इंजन Enduro R जैसा ही है, लेकिन इसमें छोटे 17-इंच के रोड-फ्रेंडली टायर्स मिलेंगे। ये बाइक सड़क के लिए बनी है, लेकिन कभी-कभार ट्रैक राइडिंग के लिए भी मजेदार साबित हो सकती है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें - Tesla Model Y: चीन में टेस्ला मॉडल वाई को मिला स्मार्ट ऑटो शिफ्ट अपडेट, जानें क्या हैं इसके फायदे