{"_id":"67efcd52e471bec8640d5319","slug":"xiaomi-su7-fatal-crash-kills-three-raise-suspicions-about-vehicle-s-autonomous-driving-system-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Xiaomi SU7: क्या ऑटोपायलट फेल हुआ? शाओमी SU7 ईवी की टक्कर में तीन की मौत, कंपनी ने कहा- जांच में करेंगे सहयोग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Xiaomi SU7: क्या ऑटोपायलट फेल हुआ? शाओमी SU7 ईवी की टक्कर में तीन की मौत, कंपनी ने कहा- जांच में करेंगे सहयोग
Fri, 04 Apr 2025 05:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 05:45 PM IST
सार
Xiaomi SU7 (शाओमी एसयू7) इलेक्ट्रिक सेडान की एक भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शाओमी के हाल ही में लॉन्च किए गई इलेक्ट्रिक कार से जुड़ा पहला बड़ा हादसा माना जा रहा है।
विज्ञापन
Xiaomi SU7
- फोटो : Xiaomi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
29 मार्च को Xiaomi SU7 (शाओमी एसयू7) इलेक्ट्रिक सेडान की एक भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शाओमी के हाल ही में लॉन्च किए गई इलेक्ट्रिक कार से जुड़ा पहला बड़ा हादसा माना जा रहा है। जिससे इस गाड़ी के ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़ें - US Tariffs: कनाडा का पलटवार, अमेरिकी वाहनों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, किन पर पड़ा असर और किसे मिली छूट?

सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय SU7 ऑटोपायलट मोड में थी और 116 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। ड्राइवर ने जब सामने मौजूद रुकावट के अलर्ट को देखा, तो उसने गाड़ी को नियंत्रित करने और रफ्तार कम करने की कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद, गाड़ी 97 किमी प्रति घंटे की स्पीड से सीमेंट के खंभे से टकरा गई, जिससे टक्कर के तुरंत बाद उसमें आग लग गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना के बाद गाड़ी की चाबी से दरवाजे नहीं खुल पाए, जिससे सुरक्षा को लेकर और भी गंभीर सवाल उठे हैं।
यह भी पढ़ें - US Tariffs: ट्रंप ने सभी विदेशी गाड़ियों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया एलान, 600 अरब डॉलर के आयात पर पड़ेगा असर

Xiaomi SU7 Electric Car
- फोटो : Xiaomi
कंपनी का जांच में पूरा सहयोग का वादा
इस दर्दनाक हादसे के बाद, शाओमी के संस्थापक लेई जुन ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीईबो पर शोक जताते हुए लोगों को कंपनी की पारदर्शिता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह इस हादसे से बेहद दुखी हैं और पुलिस की जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे।
लेई जुन ने लिखा, "इस समय, मुझे नहीं लगता कि मुझे और इंतजार करना चाहिए।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शाओमी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगा और पीड़ितों के परिवारों और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करेगा।
यह भी पढ़ें - Car Tyres: गर्मी में कार के टायर फटने की है चिंता? इन सुरक्षा टिप्स से सफर बनाएं सुरक्षित

सुरक्षा फीचर्स और जांच की स्थिति
शाओमी ने पुष्टि की है कि SU7 के स्टैंडर्ड वर्जन, जो इस दुर्घटना में शामिल था, में कोलिजन वार्निंग और इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सुरक्षा फीचर्स मौजूद थीं। हालांकि, कंपनी ने यह भी माना कि फिलहाल यह सिस्टम छोटे अवरोधों जैसे कि कोन, पत्थर, या जानवरों को ठीक से डिटेक्ट नहीं कर सकता।
शाओमी ने दुर्घटना के बाद आग लगने की बात को स्वीकार किया। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टक्कर के समय गाड़ी के दरवाजे सही से काम कर रहे थे या नहीं। क्योंकि कंपनी अभी तक कार तक पहुंच नहीं बना पाई है जिससे आगे की जांच हो सके।
यह भी पढ़ें - Second Hand Car: सेकंड हैंड कार कैसे खरीदें? खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान

निवेशकों का विश्वास घटा
इस घटना के बाद शाओमी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों और उनके ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को लेकर भारी चिंता बढ़ गई है। निवेशकों ने भी इस पर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिससे शाओमी के स्टॉक्स में 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें - E-Bike Taxis: महाराष्ट्र सरकार ने दी इको-फ्रेंडली ई-बाइक टैक्सी को मंजूरी, यात्रियों को मिलेंगे ये फायदे
यह भी पढ़ें - E-Challan: अब बिहार के इस शहर में ट्रैफिक की होगी डिजिटल निगरानी, ई-चालान और कैमरों से बढ़ेगी सुरक्षा