फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari reiterates need to introduce flex-fuel engines in vehicles soon

Flex-Fuel: अगले साल फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली कार चलाने के लिए हो जाइए तैयार, जानें क्यों

Tue, 28 Dec 2021 04:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Dec 2021 04:14 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सलाह को अगर समय रहते लागू कर दिया गया तो फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाले वाहन अगले साल की गर्मियों तक बाजार में आ सकते हैं। 

विज्ञापन
Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari reiterates need to introduce flex-fuel engines in vehicles soon
नितिन गडकरी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय कार या दोपहिया खरीदारों को जल्द ही अपने पसंदीदा वाहन को फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सलाह को अगर समय रहते लागू कर दिया गया तो फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाले वाहन अगले साल की गर्मियों तक बाजार में आ सकते हैं। 
विज्ञापन


वाहन निर्माताओं को छह महीने के भीतर वाहनों में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन पेश करने की सलाह जारी करने के कुछ दिनों बाद, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जल्द ही ऐसा करने की आवश्यकता को दोहराया है। 
विज्ञापन

Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari reiterates need to introduce flex-fuel engines in vehicles soon
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
गडकरी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि कार निर्माताओं को समयबद्ध तरीके से बीएस-6 मानदंडों का अनुपालन करने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों और फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण शुरू करना चाहिए। गडकरी ने कहा कि यह योजना आत्मानिर्भर भारत और परिवहन ईंधन के रूप में इथेनॉल को बढ़ावा देने की केंद्र की नीति के अनुरूप है। 

Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari reiterates need to introduce flex-fuel engines in vehicles soon
मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड कार - फोटो : For Reference Only
फ्लेक्स ईंधन वाले वाहन 100 प्रतिशत पेट्रोल या 100 प्रतिशत बायो-एथेनॉल और उनके मिश्रणों के संयोजन पर चलने में सक्षम हैं। साथ ही फ्लेक्स-ईंधन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के साथ चल सकते हैं।

गडकरी ने यह भी दोहराया कि कैसे फ्लेक्स-फ्यूल इंजन कार्बन उत्सर्जन को कम कर सकते हैं ताकि भारत को COP26 में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में मदद मिल सके। इस कदम से भारत को ऐसे समय में अपने ईंधन आयात बिल को कम करने में मदद मिलेगी जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। 
विज्ञापन

Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari reiterates need to introduce flex-fuel engines in vehicles soon
दोपहिया वाहन प्लांट - फोटो : PTI
केंद्र ने फ्लेक्स ईंधन वाहनों की शुरूआत में तेजी लाने के लिए कार निर्माता, ऑटो कंपोनेंट निर्माताओं और फ्लेक्स-ईंधन इंजन के ऑटो कंपोनेंट के लिए एक उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन (प्रॉडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) (पीएलआई) योजना शुरू की है। गडकरी ने पहले कहा था कि टीवीएस मोटर्स और बजाज ऑटो जैसे ऑटो निर्माताओं ने अपने दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए भी फ्लेक्स-फ्यूल इंजन का निर्माण शुरू कर दिया है। 

Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari reiterates need to introduce flex-fuel engines in vehicles soon
वाहन प्लांट - फोटो : For Reference Only
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने निर्धारित किया है कि पारंपरिक ईंधन के अलावा, अधिकृत संस्थाओं को कम से कम एक नई पीढ़ी के वैकल्पिक ईंधन - कंप्रैस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी), जैव- ईंधन, लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी), इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट आदि - विभिन्न वैधानिक दिशानिर्देशों का पालन करते हुए और फ्लेक्स-ईंधन इंजन वाले वाहनों को शुरू करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed