फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Union Minister Nitin Gadkari orders transfer of NH10 management to NHIDCL

NH10: नितिन गडकरी ने एनएच 10 का प्रबंधन केंद्रीय एजेंसी एनएचआईडीसीएल को सौंपने का दिया आदेश, जानें वजह

Fri, 09 Aug 2024 07:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 07:22 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रंगपो से सेवोक तक NH10 के हिस्से को तत्काल नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari orders transfer of NH10 management to NHIDCL
Nitin Gadkari with Sikkim MP Indra Hang Subba - फोटो : X/@IndraHangSubba1

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रंगपो से सेवोक तक NH10 के हिस्से को तत्काल नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है। यह कदम सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग-गोलाई द्वारा केंद्र सरकार के सामने उठाए गए एक महत्वपूर्ण मुद्दे का समाधान करता है।
विज्ञापन

सिक्किम के लोकसभा सांसद इंद्र हंग सुब्बा ने 8 अगस्त को नई दिल्ली में गडकरी से मुलाकात कर NH10 के रखरखाव को पश्चिम बंगाल के लोक निर्माण विभाग (PWD) से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के तहत एक केंद्रीय एजेंसी को स्थानांतरित करने का अनुरोध करते हुए एक ज्ञापन सौंपा था। बैठक के दौरान, गडकरी ने मंत्रालय के अधिकारियों को रंगपो से सेवोक तक के हिस्से के स्थानांतरण में तेजी लाने का निर्देश दिया, जो बार-बार आने वाले भूस्खलन और सड़क धंसने के कारण चिंता का विषय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुब्बा ने कहा, "केंद्रीय मंत्री ने हमें आश्वासन दिया कि NH10 का NHIDCL को स्थानांतरण जल्द ही पूरा हो जाएगा।" सुब्बा ने गडकरी के तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया। सुब्बा ने NH10 के संवेदनशील हिस्सों, विशेषकर 2023 की बाढ़ के बाद, नए सड़क मार्ग और सुरंगों की जरूरतों पर भी जोर दिया। ताकि हाईवे को जलवायु परिवर्तन को लेकर ज्यादा लचीला बनाया जा सके और निरंतर संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

NH10 के महत्व पर रोशनी डालते हुए सुब्बा ने कहा, "सिक्किम की जनता और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों के लिए NH10 का महत्व बहुत अधिक है। इस रूट को बढ़ावा देने और बनाए रखने से सिक्किम के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा और रणनीतिक तैयारी सुनिश्चित होगी।"

NH10 सिलीगुड़ी और भारत के बाकी हिस्सों से सिक्किम को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। जबकि गंगटोक से रंगपो खंड पहले से ही NHIDCL के प्रबंधन में है, रंगपो से सेवोक खंड वर्तमान में पश्चिम बंगाल के PWD द्वारा प्रबंधित किया जाता है। जून में मानसून की शुरुआत के बाद से इस खंड को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें कई भूस्खलन के कारण सिक्किम का एकमात्र हाईवे कनेक्शन हफ्तों तक बाधित रहा।

सुब्बा ने कहा, "NH10 का NHIDCL को स्थानांतरण से सिक्किम की जनता को बहुत जरूरी राहत मिलेगी, जो पूरी तरह से इस राजमार्ग पर निर्भर हैं।" उन्होंने मुख्यमंत्री तमांग-गोलाई द्वारा इस बदलाव की वकालत करने में निभाई गई सक्रिय भूमिका की सराहना की।

सुब्बा ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रांसफर की मांग को सिक्किम और पश्चिम बंगाल सरकारों के बीच संघर्ष के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "कुछ लोग इसे पश्चिम बंगाल सरकार के साथ संघर्ष के रूप में देख सकते हैं, लेकिन यह नजरिया गलत है। NH10 एक अंतरराज्यीय मार्ग है जो सिक्किम और बंगाल दोनों को फायदा पहुंचाता है। यह दोनों सरकारों के लिए जीत की स्थिति है।"

गडकरी ने आश्वासन दिया कि हाईवे के NHIDCL को पूरी तरह से ट्रांसफर होने के बाद NH10 का जरूरी मजबूतीकरण और री-अलाइनमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed