फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Union Minister Hardeep Puri reassures Ethanol-blended fuel has no impact on vehicles

E20 Petrol: इथेनॉल-मिश्रित ईंधन का वाहनों पर कोई प्रभाव नहीं, हरदीप पुरी ने दिया आश्वासन

Mon, 15 Sep 2025 08:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 08:10 PM IST
सार

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को साफ किया कि इथेनॉल मिलाया हुआ पेट्रोल (E20 पेट्रोल) गाड़ियों पर कोई बुरा असर नहीं डालता। उन्होंने कहा कि सरकार के इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को लेकर जो विवाद खड़ा किया गया है, वह पूरी तरह बेबुनियाद है।

विज्ञापन
Union Minister Hardeep Puri reassures Ethanol-blended fuel has no impact on vehicles
Hardeep Singh Puri - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को साफ किया कि इथेनॉल मिलाया हुआ पेट्रोल (E20 पेट्रोल) गाड़ियों पर कोई बुरा असर नहीं डालता। उन्होंने कहा कि सरकार के इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को लेकर जो विवाद खड़ा किया गया है, वह पूरी तरह बेबुनियाद है। वाराणसी में पत्रकारों से बात करते हुए पुरी ने कहा, "इससे गाड़ियों पर कोई असर नहीं पड़ता।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Victoris: मारुति सुजुकी विक्टोरिस एसयूवी लॉन्च, क्रेटा-सेल्टोस-कुशाक को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

Union Minister Hardeep Puri reassures Ethanol-blended fuel has no impact on vehicles
पेट्रोल पंप (सांकेतिक सस्वीर) - फोटो : AI
किसानों से लेकर ऊर्जा सुरक्षा तक फायदेमंद
पुरी ने बताया कि इथेनॉल कार्यक्रम की वजह से भारत के किसान अब ऊर्जा प्रदाता भी बन गए हैं। इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है, कच्चे तेल के आयात पर 1.4 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है और प्रदूषण भी घटा है।

उन्होंने याद दिलाया कि सरकार ने नवंबर 2020 तक 10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखा था, जो पांच महीने पहले ही हासिल कर लिया गया। 20 प्रतिशत ब्लेंडिंग का लक्ष्य 2030 तक रखा गया था, लेकिन यह पांच साल पहले ही पूरा कर लिया गया।

यह भी पढ़ें - BMW S 1000 R: बीएमडब्ल्यू की हाइपर-नेकेड रोडस्टर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
विज्ञापन

Union Minister Hardeep Puri reassures Ethanol-blended fuel has no impact on vehicles
E20 पेट्रोल डिस्पेंसर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI
कोई विवाद नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान
पुरी ने कहा, "किसी तरह का विवाद नहीं है। समस्या तब शुरू हुई जब कुछ बयानों में कहा गया कि हम इसे और आगे बढ़ाएंगे। लेकिन इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। मैं आश्वस्त करता हूं कि इथेनॉल कार्यक्रम में कोई विवाद नहीं है। इसके जरिए हमारे अन्नदाता ऊर्जा दाता बन रहे हैं।"

यह भी पढ़ें - 2025 Royal Enfield Meteor 350: 2025 रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 क्रूजर बाइक लॉन्च, जानें कीमत और नए फीचर्स
 
विज्ञापन

Union Minister Hardeep Puri reassures Ethanol-blended fuel has no impact on vehicles
E20 पेट्रोल डिस्पेंसर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI
भारत की तेज रफ्तार- 1.53% से 20% तक
भारत ने पिछले एक दशक में इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बड़ी तेजी दिखाई है।
  • 2014 में यह दर सिर्फ 1.53% थी।
  • 2022 तक 10% ब्लेंडिंग का लक्ष्य समय से पहले पूरा हो गया।
  • 20% (E20) का लक्ष्य, जो पहले 2030 और फिर 2025 के लिए तय किया गया था, पहले ही पूरा कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें - Traffic Fines: दिल्ली सरकार ट्रैफिक जुर्माना चुकाने के लिए एक मौका और छूट भी देगी, जानें डिटेल्स

Union Minister Hardeep Puri reassures Ethanol-blended fuel has no impact on vehicles
Petrol Pump - फोटो : Adobe Stock
असम में दुनिया का पहला बांस आधारित इथेनॉल प्लांट
पुरी ने यह भी बताया कि इथेनॉल उत्पादन को भारत की ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन से जोड़ा गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड का बांस आधारित इथेनॉल प्लांट शुरू किया। यह दुनिया का पहला ऐसा सेकंड-जनरेशन बायोइथेनॉल प्लांट है, जो बांस का इस्तेमाल करता है। इसकी लागत करीब 5,000 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें - Electric Two-Wheeler: यह भारतीय राज्य इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी बढ़ाकर ₹30,000 करेगा, जानें डिटेल्स

Union Minister Hardeep Puri reassures Ethanol-blended fuel has no impact on vehicles
Petrol Pump - फोटो : AI
माइलेज और बीमा पर भी सरकार का स्पष्टीकरण
कुछ दावों में कहा गया कि E20 ईंधन से गाड़ियों का माइलेज काफी घटता है, लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसे गलत बताया है। मंत्रालय के मुताबिक, नए मॉडल्स (E20 के लिए कैलिब्रेटेड) में माइलेज सिर्फ 1-2 प्रतिशत घटता है, जबकि पुराने मॉडलों में यह कमी 3-6 प्रतिशत तक होती है। यानी असर मामूली है, जैसा दावा किया जा रहा है वैसा नहीं।

मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि E20 ईंधन से वाहनों की इंश्योरेंस वैधता पर कोई असर नहीं पड़ता। वाहन मालिकों को जरूरत पड़ने पर अधिकृत सर्विस स्टेशन से मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - Bike Theft: यूके में भारतीय बाइक राइडर की चोरी हुई बाइक की जगह मिला तोहफा, भावुक हो कहा- कभी सोचा नहीं था

Union Minister Hardeep Puri reassures Ethanol-blended fuel has no impact on vehicles
Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
किसानों को फायदा और प्रदूषण में कमी
2014-15 से अब तक इथेनॉल ब्लेंडिंग की वजह से देश को 1.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। किसानों को 1.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान हुआ है और लाखों टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आई है।

यह भी पढ़ें - Automobile Industry: 80 प्रतिशत भारतीय गाड़ियों की लॉन्चिंग में क्यों होती है देरी? नए अध्ययन में खुलासा 

यह भी पढ़ें - Suzuki Avenis Naruto Shippuden: सुजुकी एवेनिस और नारुतो की जोड़ी, भारत में आया अनोखा एनीमे एडिशन 

Union Minister Hardeep Puri reassures Ethanol-blended fuel has no impact on vehicles
Petrol Pump - फोटो : Adobe Stock
सुप्रीम कोर्ट और नितिन गडकरी का बयान
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में E20 लागू करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम की आलोचना को 'पैसे देकर चलाया गया अभियान' करार दिया।

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: स्क्रैपिंग से मिलेगा बड़ा फायदा, 97 लाख गाड़ियों से ₹40,000 करोड़ जीएसटी की कमाई संभव 

यह भी पढ़ें - TVS Jupiter 110 Special Edition: टीवीएस ने लॉन्च किया जुपिटर 110 स्पेशल एडिशन, जानें कीमत और क्या है खास 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed