फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ultraviolette X47 Crossover Electric Motorcycle Launched In India Know Price, Range, Features Specifications

Ultraviolette X47 Crossover: अल्ट्रावायलेट X47 क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Tue, 23 Sep 2025 05:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 05:41 PM IST
सार

अपने पहले उत्पाद के लॉन्च के दो साल बाद, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Ultraviolette Automotive (अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव) ने अब भारत के लिए अपना दूसरा उत्पाद लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल X47 Crossover (X47 क्रॉसओवर) लॉन्च की है।

विज्ञापन
Ultraviolette X47 Crossover Electric Motorcycle Launched In India Know Price, Range, Features Specifications
Ultraviolette X47 Crossover - फोटो : Ultraviolette

विस्तार

अपने पहले उत्पाद के लॉन्च के दो साल बाद, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Ultraviolette Automotive (अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव) ने अब भारत के लिए अपना दूसरा उत्पाद लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल X47 Crossover (X47 क्रॉसओवर) लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ढाई लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसे बाद में बढ़ाकर करीब पौने तीन लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी 25 अक्तूबर से शुरू होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - World's Fastest Car: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार बनी यह इलेक्ट्रिक हाइपरकार, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

ड्राइविंग रेंज और परफॉर्मेंस
X47 Crossover में 10.7 kWh बैटरी पैक है, जो एक बार चार्ज करने पर 323 किमी (IDC रेंज) देती है। इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 40 hp पावर और 610 Nm टॉर्क (व्हील पर) जनरेट करता है। यह बाइक 0 से 100 किमी प्रति घंटा सिर्फ 8.1 सेकंड में पकड़ लेती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 145 किमी प्रति घंटा है।

यह भी पढ़ें - Volvo EX30: वोल्वो EX30 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें ड्राइविंग रेंज, कीमत और फीचर्स

बैटरी और चार्जिंग
बैटरी एयर-कूल्ड यूनिट है और बाइक के चेसिस में फिट की गई है। इसे 1.6 kW ऑनबोर्ड चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसमें सर्ज प्रोटेक्शन, अर्थ लीकज प्रोटेक्शन जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें - Hero Destini 110: हीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

लुक और डिजाइन
पहली नजर में यह बाइक एक एडवेंचर टूरर जैसी दिखती है। इसका हेडलाइट डिजाइन काफी हद तक F77 से मिलता-जुलता है। इसमें सिंगल-पीस सीट, एंगुलर डिजाइन, कास्ट एल्यूमिनियम बॉडी और विंडस्क्रीन दिया गया है, जो हाईवे राइडिंग में हवा से बचाता है। कंपनी ने इसका एक खास Desert Wing Edition (डेजर्ट विंग एडिशन) भी पेश किया है।

यह भी पढ़ें - Renault Kwid: रेनो क्विड का 10वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, सिर्फ 500 यूनिट्स की होगी बिक्री, जानें कीमत और फीचर्स

ऑफ-रोड के लिए खास फीचर्स
X47 Crossover को ऑफ-रोडिंग के लिए भी तैयार किया गया है। इसमें हाई हैंडलबार, नकल गार्ड्स और एक्सेसरीज जैसे पैनियर्स, ऑक्सीलरी लाइट्स आदि का ऑप्शन दिया जाएगा। साथ ही इसमें स्पेस-एज कास्टेड सबफ्रेम सीट भी है, जो इसे और मजबूत बनाती है।

यह भी पढ़ें - Skoda Kodiaq Lounge: स्कोडा कोडियाक का नया एंट्री लेवल मॉडल लाउंज लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

सेफ्टी और एडवांस टेक्नोलॉजी
इस बाइक में ADAS टेक्नोलॉजी (UV Hypersense) (यूवी हाइपरसेंस) दी गई है। जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल रही है। इसके जरिए बाइक 150-डिग्री फ्रंट व्यू, 68-डिग्री रियर व्यू और 200 मीटर तक ट्रैकिंग कर सकती है। इसमें कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जैसे-
  • रियर कोलिजन वार्निंग
  • लेन चेंज असिस्ट
  • ओवरटेक अलर्ट
  • डुअल-चैनल ABS
  • 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल
  • 9-लेवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग
  • डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • टो अलर्ट

यह भी पढ़ें - Euler Turbo EV 1000: यूलर टर्बो ईवी 1000 इलेक्ट्रिक मिनी-ट्रक लॉन्च, 170 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

डिस्प्ले और वेरिएंट्स
राइडर के लिए इसमें एक नया डिजिटल स्क्रीन है, जिसमें स्पीड, रेंज, ओडोमीटर, कनेक्टिविटी और डायनेमिक लीन एंगल जैसी जानकारी मिलती है। इसके अलावा एक सेकेंडरी स्क्रीन भी है, जो ADAS फीचर्स का आउटपुट दिखाती है। यह बाइक तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी- Laser (लेजर), Airstrike (एयरस्ट्राइक) और Shadow (शेडो)।

Ultraviolette X47 Crossover भारतीय ईवी बाजार में एक दमदार और हाई-टेक एडिशन है। एडवेंचर टूरिंग लुक्स, ऑफ-रोड फीचर्स, सेगमेंट-फर्स्ट ADAS टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज के साथ यह बाइक सीधे तौर पर ईवी मोटरसाइकिल सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है। 

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: शहर में रोजाना सफर के लिए सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैसे चुनें, जानें पूरी डिटेल्स  

यह भी पढ़ें - Cruise Control: कार में क्रूज कंट्रोल क्या है, जानें ड्राइविंग को आसान और माइलेज को बेहतर कैसे बनाता है यह फीचर 

यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती के बाद ₹1.64 लाख तक सस्ती हुईं ये टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Electric Scooters: टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनकी कीमत नए एपल आईफोन 17 Pro Max से भी है कम, जानें फीचर्स और डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed