फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What is Cruise Control in Car Making Long Drives Easier and More Fuel-Efficient

Cruise Control: कार में क्रूज कंट्रोल क्या है, जानें ड्राइविंग को आसान और माइलेज को कैसे बनाता है बेहतर

Mon, 22 Sep 2025 02:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 02:45 PM IST
सार

ऑटोमोबाइल दुनिया लगातार बदल रही है। हर साल नई-नई तकनीकें आती हैं जो ड्राइविंग को ज्यादा आसान, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन की जाती हैं। ऐसी ही एक तकनीक है Cruise Control (क्रूज कंट्रोल)।

विज्ञापन
What is Cruise Control in Car Making Long Drives Easier and More Fuel-Efficient
Car Features - फोटो : Honda Cars India

विस्तार

ऑटोमोबाइल दुनिया लगातार बदल रही है। हर साल नई-नई तकनीकें आती हैं जो ड्राइविंग को ज्यादा आसान, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन की जाती हैं। ऐसी ही एक तकनीक है Cruise Control (क्रूज कंट्रोल)। पहले यह फीचर सिर्फ महंगी गाड़ियों में देखने को मिलता था। लेकिन अब मिड-रेंज कारों में भी यह फीचर आम हो गया है। यहां हम आपको आसान भाषा में बता रहे हैं कि क्रूज कंट्रोल क्या है। और यह फीचर आपके ड्राइविंग के अनुभव को कैसे बदल सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: चीन का ईवी बीमा बाजार मुश्किल में, प्रीमियम बढ़े, फिर भी घाटा जारी, जानें क्या है असल वजह
विज्ञापन

क्रूज कंट्रोल क्या है
क्रूज कंट्रोल एक ऐसा सिस्टम है जो आपको अपनी गाड़ी की स्पीड सेट करने की सुविधा देता है। यानी आप एक बार तय स्पीड सेट कर दीजिए, उसके बाद गाड़ी खुद-ब-खुद उसी स्पीड पर चलती रहेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बार-बार एक्सीलेटर पर पैर रखने की जरूरत नहीं पड़ती। लंबी हाईवे ड्राइव पर यह फीचर बहुत काम आता है, क्योंकि इससे थकान काफी कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती के बाद ₹1.64 लाख तक सस्ती हुईं ये टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी, जानें डिटेल्स

यह कैसे काम करता है
क्रूज कंट्रोल सिस्टम में इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल होता है। जैसे ही ड्राइवर अपनी मनचाही स्पीड सेट करता है, गाड़ी उसी स्पीड को बनाए रखती है। अगर आप अचानक ब्रेक या क्लच दबाते हैं तो यह सिस्टम अपने आप बंद हो जाता है।

आजकल कुछ एडवांस वर्जन भी आ चुके हैं जिन्हें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control) कहा जाता है। इसमें गाड़ी न सिर्फ स्पीड बनाए रखती है बल्कि आगे चल रही गाड़ी से सुरक्षित दूरी भी बनाए रखती है। और जरूरत पड़ने पर अपनी स्पीड घटा-बढ़ा भी लेती है।

यह भी पढ़ें - Electric Scooters: टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनकी कीमत नए एपल आईफोन 17 Pro Max से भी है कम, जानें फीचर्स और डिटेल्स
विज्ञापन

किन कारों में मिलता है यह फीचर
पहले क्रूज कंट्रोल सिर्फ महंगी और लग्जरी कारों में ही दिया जाता था। लेकिन अब मिड-रेंज गाड़ियों में भी यह आम हो चुका है। भारत में कई मॉडल्स जैसे Tata Tiago (टाटा टियागो), Hyundai Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 निओस), Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) जैसी हैचबैक कारों में क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलता है। वहीं Honda Elevate (होंडा एलिवेट), Maruti Grand Vitara (मारुति ग्रैंड विटारा), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Tata Harrier (टाटा हैरियर), और Mahindra XUV 700 (महिंद्रा एक्सयूवी 700) जैसी बड़ी एसयूवी कारों में भी इस फीचर के साथ आती हैं।

यह भी पढ़ें - Vehicle Recall: अमेरिका में गाड़ियों की बड़ी रिकॉल, टोयोटा, ह्यूंदै और जीप ने लाखों गाड़ियां मंगाईं वापस 

यह भी पढ़ें - Apple iOS 26 CarPlay: एपल ने लॉन्च किया नया iOS 26 कारप्ले, अब चलेगा वीडियो भी, लेकिन एक पेंच है

क्रूज कंट्रोल के फायदे
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा है कि यह लंबी ड्राइव में ड्राइवर की थकान कम करता है। लगातार एक समान स्पीड पर गाड़ी चलने से फ्यूल एफिशियंसी (माइलेज) भी बेहतर हो जाती है। यानी पेट्रोल-डीजल की खपत कम होती है और सफर किफायती बनता है। इसके अलावा, यह सिस्टम गाड़ी को स्मूथ और सुरक्षित तरीके से चलाने में मदद करता है।

एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल का फायदा ट्रैफिक वाली सड़कों पर और भी ज्यादा मिलता है। क्योंकि यह आगे की गाड़ी के हिसाब से अपनी स्पीड अपने आप एडजस्ट कर लेता है।

यह भी पढ़ें - Night Street Race : मुंबई में होगी नाइट स्ट्रीट रेस, पहली FIA-मान्यता प्राप्त सर्किट की शुरुआत, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Ninja 125 and Z125: कावासाकी ने एंट्री-लेवल निंजा बाइक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया नया लुक, जानें डिटेल्स

पैसों की बचत और सुरक्षा
कुल मिलाकर, क्रूज कंट्रोल ड्राइविंग को न सिर्फ आसान और आरामदायक बनाता है बल्कि ईंधन की बचत और सुरक्षा दोनों में मदद करता है। अगर आप लंबी दूरी पर अक्सर गाड़ी चलाते हैं तो यह फीचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें - Suzuki Motorcycles: सुजुकी की बाइक और स्कूटर की कीमतों में कटौती, जानें कौन से मॉडल कितने सस्ते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed