{"_id":"68d135d939e46856c409f18c","slug":"euler-motors-launches-1-tonne-ev-mini-truck-turbo-ev-1000-know-price-range-features-specifications-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Euler Turbo EV 1000: यूलर टर्बो ईवी 1000 इलेक्ट्रिक मिनी-ट्रक लॉन्च, 170 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Euler Turbo EV 1000: यूलर टर्बो ईवी 1000 इलेक्ट्रिक मिनी-ट्रक लॉन्च, 170 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
Mon, 22 Sep 2025 05:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 22 Sep 2025 05:11 PM IST
सार
दिल्ली आधारित इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी Euler Motors (यूलर मोटर्स) ने अपना तीसरा मॉडल Turbo EV 1000 बाजार में उतार दिया है। यह 1 टन कैपेसिटी वाला इलेक्ट्रिक मिनी-ट्रक है।
विज्ञापन
Euler Turbo EV 1000 Electric Mini Truck
- फोटो : Euler Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली आधारित इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी Euler Motors (यूलर मोटर्स) ने अपना तीसरा मॉडल Turbo EV 1000 (टर्बो ईवी 1000) बाजार में उतार दिया है। यह 1 टन कैपेसिटी वाला इलेक्ट्रिक मिनी-ट्रक है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी इसे डीजल ट्रकों के मुकाबले ज्यादा किफायती और दमदार ऑप्शन के तौर पर पेश कर रही है।
यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: शहर में रोजाना सफर के लिए सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैसे चुनें, जानें पूरी डिटेल्स

सालाना ₹1.15 लाख तक की बचत
वाहन निर्माता का दावा है कि यह गाड़ी छोटे फ्लीट ओनर्स और ड्राइवर-उद्यमियों को हर साल 1.15 लाख रुपये तक रनिंग कॉस्ट में बचत करवा सकती है। ऐसे सेगमेंट में जहां प्रॉफिट मार्जिन पहले से ही कम होते हैं, यह आंकड़ा ग्राहकों के लिए बड़ा आकर्षण हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Cruise Control: कार में क्रूज कंट्रोल क्या है, जानें ड्राइविंग को आसान और माइलेज को बेहतर कैसे बनाता है यह फीचर

पावर और परफॉर्मेंस
Turbo EV 1000 को 140-170 किमी की रेंज के साथ पेश किया गया है। पावर की बात करें तो यह मिनी-ट्रक 140 Nm का टॉर्क देता है, जो कि अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 230 mm डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो R13 व्हील प्लेटफॉर्म पर फिट किए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: चीन का ईवी बीमा बाजार मुश्किल में, प्रीमियम बढ़े, फिर भी घाटा जारी, जानें क्या है असल वजह

फास्ट चार्जिंग
ईवी में चार्जिंग हमेशा से सबसे बड़ा सवाल रहा है, लेकिन यूलर ने Turbo EV 1000 में CCS2 फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में 50 किमी की रेंज मिल जाएगी। यह फीचर इस कैटेगरी में इंडस्ट्री-फर्स्ट माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती के बाद ₹1.64 लाख तक सस्ती हुईं ये टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी, जानें डिटेल्स

वेरिएंट्स और कीमतें
Euler ने इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है - City (सिटी), Maxx (मैक्स), Fast Charge (फास्ट चार्ज)। जिनकी एक्स-शोरूम कीमतें करीब 6 लाख रुपये से लेकर करीब सवा 8 लाख रुपये तक है।
कंपनी का कहना है कि इसके कुल ओनरशिप कॉस्ट डीजल गाड़ियों से काफी कम होंगे। आसान ईएमआई प्लान भी दिए गए हैं। जिसमें करीब 50 हजार रुपये डाउन पेमेंट और 10 हजार रुपये से ईएमआई शुरू होती है।
यह भी पढ़ें - Electric Scooters: टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनकी कीमत नए एपल आईफोन 17 Pro Max से भी है कम, जानें फीचर्स और डिटेल्स

कंपनी की रणनीति
यूलर मोटर्स के संस्थापक सौरव कुमार का कहना है कि भारत का लॉजिस्टिक्स सेक्टर इस वक्त बड़े बदलाव के मोड़ पर है। जीएसटी सुधार, ईवी पॉलिसी और बढ़ती ईंधन लागत जैसे चीजों की वजह से कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख कर रही हैं। ऐसे में Turbo EV 1000 को कंपनी ने किफायती दाम और मजबूत टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन के साथ उतारा है।
यह भी पढ़ें - Vehicle Recall: अमेरिका में गाड़ियों की बड़ी रिकॉल, टोयोटा, ह्यूंदै और जीप ने लाखों गाड़ियां मंगाईं वापस

कंपनी की उम्मीदें
Storm EV के बाद Turbo EV 1000 कंपनी का तीसरा उत्पादन है। अभी भारत में इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर कमर्शियल गाड़ियों की हिस्सेदारी करीब 2 प्रतिशत है, लेकिन इसमें बड़ी उथल-पुथल लाने की क्षमता मौजूद है। आने वाले वक्त में यह गाड़ी भारतीय शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर अपनी असली परीक्षा देगी। और वहीं तय होगा कि यह लंबे समय तक टिक पाएगी या नहीं।
यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Ninja 125 and Z125: कावासाकी ने एंट्री-लेवल निंजा बाइक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया नया लुक, जानें डिटेल्स
यह भी पढ़ें - Suzuki Motorcycles: सुजुकी की बाइक और स्कूटर की कीमतों में कटौती, जानें कौन से मॉडल कितने सस्ते हुए