Ultraviolette Tesseract: क्या लॉन्च होने वाला है ये बहुप्रतीक्षित ई-स्कूटर? 24 घंटे में आ रहा है बड़ा अपडेट!
Ultraviolette Tesseract: भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ultraviolette ने अपने बहुप्रतीक्षित Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर नया टीजर जारी किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में 'Updates in 24 Hrs' लिखकर लॉन्च या डिलीवरी टाइमलाइन का संकेत दिया है। यह स्कूटर अपने फीचर्स की वजह से पहले ही ईवी मार्केट में चर्चा का विषय बन चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले साल अपनी झलक से लोगों का ध्यान खींचने वाले Ultraviolette Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर एक नया अपडेट आया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर स्कूटर की तस्वीर के साथ 'Updates in 24 Hrs' (24 घंटे में अपडेट) लिखा है। इससे साफ हिंट मिल रहा है कि कंपनी जल्द ही इसके आधिकारिक लॉन्च की तारीख या टाइमलाइन का एलान कर सकती है। बता दें कि Ultraviolette ने पिछले साल इस स्कूटर को पेश करने के साथ ही इसकी कीमतें भी बता दी थीं और बुकिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर सड़कों पर नहीं उतारा गया था।
कीमत और डिजाइन
अपने खास स्पेसक्राफ्ट जैसे डिजाइन और आक्रामक कीमत की वजह से इस स्कूटर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये रखी गई थी। वहीं, कंपनी ने एलान किया था कि शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए इसे 1.2 लाख रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर ऑफर किया जाएगा। इसका फ्रंट लुक काफी चौड़ा रखा गया है और यह कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन प्लेटफॉर्म पर बना है।
View this post on Instagram
फीचर्स के मामले में कितना लोडेड है Tesseract?
फीचर्स के मामले में Tesseract काफी एडवांस्ड है और इसमें तकनीक का जमकर इस्तेमाल किया गया है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो वायरलेस फोन चार्जिंग और हैंडलबार पर हैप्टिक फीडबैक जैसी खूबियों के साथ आता है। राइडर की सुरक्षा के लिए इसमें इस सेगमेंट का पहला डुअल रडार सिस्टम लगाया गया है, जो ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, ओवरटेक अलर्ट और कॉलिजन अलर्ट जैसे फीचर्स के जरिए मदद करता है।
इसके अलावा, इसमें फ्रंट और रियर कैमरों के साथ इंटिग्रेटेड डैशकैम भी मिलता है। लाइटिंग और सुविधा के लिए इसमें फ्लोटिंग DRLs के साथ डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, कीलेस एंट्री, पार्क असिस्ट, हिल होल्ड, क्रूज कंट्रोल, नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
हार्डवेयर और स्टोरेज
रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसमें 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज (डिक्की) दिया गया है। स्कूटर 14-इंच के व्हील्स पर चलता है। सुरक्षित राइडिंग के लिए आगे और पीछे, दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। साथ ही इसमें डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) भी दिया गया है।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
Tesseract में तीन बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं- 3.5 kWh, 5 kWh और 6 kWh। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 20.1 bhp की पावर जनरेट करता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह महज 2.9 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 125 किमी/घंटा है। इसकी फुल चार्ज रेंज की बात करें तो इसके टॉप वैरिएंट (6 kWh) में 261 किलोमीटर तक की IDC रेंज मिलने का दावा किया गया है। यह स्कूटर चार शेड्स- डेजर्ट सैंड, सोनिक पिंक, सोलर व्हाइट और स्टेल्थ ब्लैक में उपलब्ध होगा।