फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tyre Exports from India up by 50 per cent to reach a historically high figure, Exports crosses Rs 21000 crore in FY2021-2022 ministry of commerce export data

Tyre: भारत से टायर निर्यात ऐतिहासिक उच्च स्तर पर, FY2021-22 में 50 प्रतिशत बढ़कर 21 हजार करोड़ रुपये के पार

Sat, 11 Jun 2022 03:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 03:07 PM IST
सार

भारत का टायर निर्यात तेज विकास दर्ज करते हुए, वित्त वर्ष 2021-22 में 50 प्रतिशत बढ़कर 21,178 करोड़ रुपये के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन
Tyre Exports from India up by 50 per cent to reach a historically high figure, Exports crosses Rs 21000 crore in FY2021-2022 ministry of commerce export data
tyre - फोटो : For Reference Only

विस्तार

भारत का टायर निर्यात तेज विकास दर्ज करते हुए, वित्त वर्ष 2021-22 में 50 प्रतिशत बढ़कर 21,178 करोड़ रुपये के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है। पिछले साल टायर निर्यात 14 हजार करोड़ रुपये से कुछ ही ज्यादा था।
विज्ञापन


ऑटोमोटिव टायर मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (ATMA) के चेयरमैन सतीश शर्मा ने कहा, "पिछले दो वित्त वर्ष में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार कोविड महामारी के कारण प्रभावित हुआ है, इसके बावजूद भारत से टायर निर्यात 70 प्रतिशत बढ़ा है। निर्यात के मोर्चे पर यह प्रदर्शन नए भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत से बढ़ती उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में भारतीय टायर उद्योग की क्षमता का प्रमाण है।" 
विज्ञापन

Tyre Exports from India up by 50 per cent to reach a historically high figure, Exports crosses Rs 21000 crore in FY2021-2022 ministry of commerce export data
Why the tyre is black - फोटो : social media
भारतीय टायर मैन्यूफैक्चरर्स द्वारा टेक्नोलॉजी के मामले में वैश्विक स्तर के नए स्थापित कारखानों ने देश को निर्यात में जबरदस्त प्रदर्शन करने में मदद की है। उत्पादों के भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की वैश्विक छवि भी मजबूत हुई है। 

शर्मा ने आगे कहा, "इस उद्योग को सरकार की आत्मनिर्भर नीति से बहुत मदद मिली है, जिसका लक्ष्य उद्योग के लिए विकास के अनुकूल माहौल बनाना है। टायरों के मनमाने आयात पर रोक से उद्योग जगत को विस्तार का मौका मिला है और साथ उत्पादन बढ़ाने एवं वैश्विक आपूर्ति शृंखला का हिस्सा बनने में मदद मिली है।" 
विज्ञापन

Tyre Exports from India up by 50 per cent to reach a historically high figure, Exports crosses Rs 21000 crore in FY2021-2022 ministry of commerce export data
Why the tyre is black - फोटो : social media
अभी भारत में निर्मित टायर 170 से ज्यादा देशों में निर्यात होते हैं। 19 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अमेरिका भारतीय टायर का सबसे बड़ा खरीदार बना हुआ है। टायर उद्योग में कुल निर्यात को अगले तीन-चार साल में दोगुना करने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed