{"_id":"5ffc74068ebc3e34672c3b13","slug":"tvs-scooty-pep-plus-special-edition-launched-know-price-specifications-and-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TVS ने लॉन्च किया Scooty Pep+ का स्पेशल एडिशन, जानें फीचर्स और कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS ने लॉन्च किया Scooty Pep+ का स्पेशल एडिशन, जानें फीचर्स और कीमत
Mon, 11 Jan 2021 09:22 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
TVS Scooty Pep Plus Special Edition
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारतीय बाजार में अपने लोकप्रिय और सबसे सस्ते स्कूटर Scooty Pep+ का एक स्पेशल एडिशन Mudhal Kadhal (मूधल कढ़ल) लॉन्च किया है। कंपनी ने पोंगल त्योहार से ठीक पहले इस स्कूटर को लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन स्कूटर की चेन्नई में एक्स-शोरूम कीमत 56,085 रुपये है।
विज्ञापन
क्या है इसकी खासियत
खास बात है कि TVS Scooty Pep+ का मूधल कढ़ल एडिशन बहुत सीमित समय के लिए और केवल तमिलनाडु में ही बेचा जाएगा। यह नया एडिशन नए डिकल्स और नई कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इसे तमिल लोगो के साथ आकर्षक लुक दिया गया है। एक्सटीरियर में हुए इन बदलावों के अलावा इस स्कूटी में अन्य कोई मैकेनिकल चेंज नहीं हुए है।

इंजन
इस स्कूटर में 87.8cc, सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन ईको थर्स्ट तकनीक से लैस है। इस टेक्नॉलजी से न सिर्फ स्कूटर की ईंधन क्षमता में सुधार होता है यानी स्कूटर का माइलेज बढ़ जाता है। इसके अलावा स्कूटर के पिकअप पावर में भी इजाफा होता है। टीवीएस पेप प्लस स्कूटी में सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है।

फीचर्स
TVS Scooty Pep+ स्कूटर में यूएसबी पोर्ट, मोबाइल चार्जर सॉकेट, फ्रंट बैग हुक, अंडर सीट बैग हुक्स, साइड स्टैंड अलार्म, अंडर सीट स्टोरेज और ग्लव बॉक्स जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। यह कंपनी का बहुत लोकप्रिय स्कूटर है। इस स्कूटर का कस्टमर बेस काफी बड़ा है। स्कूटी पेप प्लस को खासतौर पर महिलाएं काफी पसंद करती हैं।

कलर ऑप्शन
इस स्कूटी का रेग्युलर वेरियंट नौ रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसमें नीरो ब्लू, नीरो ब्राउन, प्रिंसेस पिंक, रेवविंग रेड, विवेसियस पर्पल, ग्लिटरी गोल्ड फ्रॉस्टेड ब्लैक कलर ऑप्शन शामिल हैं।