{"_id":"64d5e9e1faac76219b07aa87","slug":"tvs-raider-super-squad-edition-launched-in-india-know-price-engine-specification-and-other-details-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"TVS Raider Super Squad Edition: टीवीएस रेडर सुपर स्क्वॉड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS Raider Super Squad Edition: टीवीएस रेडर सुपर स्क्वॉड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
Fri, 11 Aug 2023 01:39 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:39 PM IST
सार
टीवीएस की ओर से रेडर 125 के सुपर स्क्वॉड एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक में क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : tvs motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवीएस मोटर कंपनी ने रेडर 125 सुपर स्क्वॉड एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस बाइक में क्या खासियत दी गई हैं। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इस बाइक के जरिए कंपनी किस सेगमेंट के ग्राहकों को आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
लॉन्च हुई नई बाइक
टीवीएस की ओर से रेडर बाइक के सुपर स्क्वॉड एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे मार्वल सुपर हीरोज पर आधारित रखा गया है। कंपनी ने इस बाइक को मार्वल के ब्लैक पैंथर और आयरन मैन थीम पर लॉन्च किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
अधिकारियों ने क्या कहा
टीवीएस कंपनी की ओर से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग अनिरूद्ध हल्दर ने कहा कि दो प्रतिष्ठित मार्वल पात्रों के साथ टीवीएस रेडर सुपर स्क्वाॅड एडिशन का लॉन्च मार्वल के साथ हमारी सफल सहयोग यात्रा में एक और कदम है। टीवीएस रेडर को 2021 में लॉन्च होने के बाद से, खासकर जेन जेड से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह पेशकश टीवीएस रेडर के लिए ब्रांड प्रेम को और बढ़ाएगी।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
कितना दमदार इंजन
टीवीएस की बाइक के इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 124.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन से बाइक को 11.2 बीएचपी और 11.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे पांच स्पीड गियरबॉक्स के साथ लाया गया है।
यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से रेडर के सुपर स्क्वॉड एडिशन की एक्स शोरुम कीमत 98919 रुपये तय की गई है। इसे कंपनी के सभी शोरुम पर खरीदा जा सकेगा। सुपर स्क्वॉड एडिशन के जरिए कंपनी की योजना युवा वर्ग को आकर्षित करने की है।
यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर