फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tvs raider honda sp125 Hero Xtreme 125R comparison features specifications price mileage performance

TVS Raider, Honda SP 125 या Hero Xtreme 125R: कौन है फीचर्स में नंबर-1, किसमें मिलता है सबसे ज्यादा माइलेज?

Mon, 26 May 2025 05:51 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 26 May 2025 05:51 PM IST
सार

TVS Raider, Honda SP 125 या Hero Xtreme 125R: इंडियन मार्केट में टीवीएस रेडर, होंडा एसपी 125 और हीरो एक्सट्रीम 125आर की धूम है। आइए जानते हैं तीनों में से कौसी-सी बाइक इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है।

विज्ञापन
tvs raider honda sp125 Hero Xtreme 125R comparison features specifications price mileage performance
125cc बाइक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में 125cc बाइक्स सबसे ज्यादा बिकती हैं। इन दिनों बाजार में TVS Raider, Honda SP125 और Hero Xtreme 125R का जबरदस्त क्रेज है। तीनों ही बाइक्स अपने सेगमेंट में बेहतरीन फीचर्स और माइलेज फिगर के साथ आती हैं। अगर आप भी हाल ही में कोई 125cc बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको तीनों बाइक्स के फीचर्स, परफॉर्मेंस और माइलेज के बीच अंतर बताएंगे, ताकि आप अपने लिए एक बेस्ट बाइक चुन सकें।
विज्ञापन

tvs raider honda sp125 Hero Xtreme 125R comparison features specifications price mileage performance
TVS Raider iGO - फोटो : TVS
TVS Raider Vs Honda SP 125 Vs Hero Xtreme 125R: Engine Specifications
टीवीएस रेडर की बात करें तो यह बाइक 124.8 cc सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आती है जो 11.2 bhp की अधिकतम पावर और 11.2 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी दावा करती है कि TVS Raider केवल 5.9 सकेंड में 0 से 60 किमोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी ने रेडर का iGO Assist वेरिएंट भी लॉन्च किया है ताकि इसकी माइलेज और बेहतर हो सके। TVS Raider में 50 से 54 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिल जाती है।

Honda SP 125 की बात की जाए तो इसमें 123.94 cc का एयर कूल्ड इंजन मिलता है जो 10.7 बीएचपी की पावर और 10.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें कंपनी 5-स्पीड गियरबॉक्स देती है। माइलेज की बात करें तो इस बाइक में आपको आसानी से 55-60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाता है।

Hero Xtreme 125R इस सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश बाइक मानी जाती है। इस बाइक में सभी लाइट्स एलईडी में मिलते हैं। इसके हेडलाइट यूनिट में प्रोजेक्टर एलईडी सेटअप दिया गया है। इंजन की बात करें तो इसमें भी 125cc का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 11.4 बीएचपी की पावर और 10.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। इन तीनों बाइक्स में हीरो एक्सट्रीम 11.4 बीएचपी की सबसे ज्यादा पावर प्रड्यूस करती है। कंपनी इस बाइक में 66 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलने का दावा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

tvs raider honda sp125 Hero Xtreme 125R comparison features specifications price mileage performance
2025 Honda SP125 - फोटो : HMSI
TVS Raider Vs Honda SP 125 Vs Hero Xtreme 125R: Features
TVS Raider की बात करें तो इसमें सेगमेंट में सबसे बड़ा 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलता है जो ऑटो ब्राइटनेस और स्मार्टकनेक्ट फीचर के साथ आता है। इसमें वॉइस असिस्ट, नेविगेशन, कॉल रिसीव, वेटर और मैसेज अलर्ट समेत 99 फीचर्स मिलते हैं। इसो बाइक में ऑल एलईडी लाइट, अंडर सीट स्टोरेज और यूएसबी पोर्ट भी मिलता है।

होंडा एसपी 125 का नया अपडेटेड मॉडल भी कई नए फीचर्स से लैस है। कंपनी अब इसमें 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दे रही है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा इस बाइक में टर्न बाय टर्न नेविगेशन, वॉइस असिस्टेंट और होंडा रोड सिंक एप का फीचर भी दिया गया है। बाइक में बेहतर फ्यूल एफिसिएंसी के लिए आइडल स्टार्ट एंड स्टॉप का फीचर भी दिया गया है।

बात करें Hero Xtreme 125R की तो इसमें ऑल एलईडी लाइटिंग के साथ फुल डिजिटल डिस्प्ले, वाइड फ्रंट फोर्क और प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट भी मिलता है। हीरो ने इस बाइक में सिंगल चैनल एबीएस के साथ रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन भी दिया है जिसके चलते यह बाइक सेफ्टी और हैंडलिंग के मामले में तीनों में से आगे है।
विज्ञापन

tvs raider honda sp125 Hero Xtreme 125R comparison features specifications price mileage performance
66 kmpl की है माइलेज - फोटो : Hero Motocorp
TVS Raider Vs Honda SP 125 Vs Hero Xtreme 125R: Seat Hight और Ground Clearance
TVS Raider में 180 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जबकि इस बाइक की सीट हाइट 780 mm है। वहीं, Honda SP125 में 160 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 790 mm की सीट हाइट मिलती है। बात करें, Xtreme 125R की तो इसमें 180mm का ग्राउंट क्लीयरेंस और 794 mm की सीट हाइट मिलती है।

TVS Raider Vs Honda SP 125 Vs Hero Xtreme 125R: किसे खरीदें?
सेगमेंट में तीनों बाइक में से Hero Xtreme 125R सबसे ज्यादा पावर जनरेट करती है। वहीं इस बाइक में तीनों में से ज्यादा चौड़े सस्पेंशन सेटअप मिलते हैं जिससे हैंडलिंग के साथ-साथ अधिक स्पीड में बेहतर कंट्रोल मिलता है। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर्स के लिहाज से TVS Raider और Honda SP125 दोनों में कड़ा मुकाबला है। माइलेज के नजरिए से देखें तो Hero Xtreme 125R सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed