{"_id":"624c433f81b21553a3298321","slug":"tvs-jio-bp-partnership-tvs-motor-company-joins-hands-with-fuel-retailing-joint-venture-of-reliance-industries-and-british-energy-giant-bp-jio-bp-to-set-up-public-ev-charging-infrastructure","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV Charging: TVS ने Jio-BP के साथ मिलाया हाथ, इन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लगाएंगे ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Charging: TVS ने Jio-BP के साथ मिलाया हाथ, इन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लगाएंगे ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
Tue, 05 Apr 2022 06:55 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:55 PM IST
सार
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने पब्लिक ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने के लिए Reliance Industries (रिलायंस इंडस्ट्रीज) और ब्रिटिश एनर्जी दिग्गज BP (बीपी) के फ्यूल रिटेलिंग ज्वाइंट वेंचर के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
Jio-bp
- फोटो : Jiobp
विस्तार
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स के लिए पब्लिक ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने के लिए Reliance Industries (रिलायंस इंडस्ट्रीज) और ब्रिटिश एनर्जी दिग्गज BP (बीपी) के फ्यूल रिटेलिंग ज्वाइंट वेंचर के साथ हाथ मिलाया है। Jio-BP ने एक बयान में कहा है कि दोनों कंपनियां देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स के लिए एक मजबूत पब्लिक EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का पता लगाने के लिए सहमत हुई हैं, जो इस स्पेस में Jio-bp के बढ़ते नेटवर्क को मजबूत बनाएगा।
इस प्रस्तावित साझेदारी के तहत, टीवीएस इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों को Jio-bp के व्यापक चार्जिंग नेटवर्क तक पहुंच मिलने की उम्मीद है, जो अन्य वाहनों के लिए भी खुला है। बयान में आगे कहा गया है, "दोनों कंपनियों की ताकत का लाभ उठाते हुए, इस साझेदारी का मकसद एक नियमित एसी चार्जिंग नेटवर्क और एक डीसी फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क बनाना है।"

Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
दोनों कंपनियों ने दावा किया है कि वे इलेक्ट्रिफिकेशन में अपने बेहतरीन वैश्विक ज्ञान को लाने और उन्हें भारतीय बाजार में लागू करने के लिए एक अलग कस्टमर एक्सपीरियंस बनाएं जिससे ग्राहकों को खुशी मिलेगी। Jio-bp इस समय Jio-bp pulse ब्रांड के तहत अपने EV चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशनों का संचालन कर रहा है। बयान में दावा किया गया है कि जियो-बीपी पल्स एप से ग्राहक आसानी से नजदीकी स्टेशन ढूंढ सकते हैं और अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकते हैं।
TVS iQube
- फोटो : TVS
TVS मोटर कंपनी पहले ही अपना iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर चुकी है। साथ ही, इसका लक्ष्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर काम करने के अलावा एक ही समय में एक मजबूत ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना है।
टीवीएस मोटर कंपनी पहले ही अपने हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube की 12,000 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है। कंपनी ने ईवी कारोबार के लिए 1,000 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता भी जताई है। कंपनी का कहना है कि वह 5-25kW की रेंज में दोपहिया और तिपहिया वाहनों का एक पूरा पोर्टफोलियो तैयार कर रही है, जो अगले 24 महीनों के भीतर बाजार में आ जाएगा।