फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Transmission Fluid Leak Warning: Causes, Signs and Why You Should Never Ignore It

Transmission: कार से ट्रांसमिशन फ्लूड लीक क्यों होता है? जानिए कारण, संकेत और सही समाधान

Sat, 14 Feb 2026 05:50 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Sat, 14 Feb 2026 05:50 PM IST
सार

Transmission Fluid Leak: ट्रांसमिशन फ्लूड कार के गियरबॉक्स को ठंडा और सही तरीके से काम करने में मदद करता है। अगर यह फ्लूड लीक होने लगे तो गियर शिफ्ट करने में दिक्कत, ओवरहीटिंग और ट्रांसमिशन खराब होने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
Transmission Fluid Leak Warning: Causes, Signs and Why You Should Never Ignore It
ट्रांसमिशन फ्यूल लीक - फोटो : एआई

विस्तार

आजकल की आधुनिक कारें काफी स्मार्ट हो गई हैं और किसी भी खराबी का संकेत पहले ही देने लगती हैं। चाहे वह अजीब सी गंध हो, गियर बदलने में होने वाली देरी हो या डैशबोर्ड पर जलती 'चेक इंजन' लाइट हो....और इन्हीं संकेतों में से एक है फ्लुइड लीक जिसे अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। ट्रांसमिशन फ्लूड गियरबॉक्स के अंदर मौजूद सभी मूविंग पार्ट्स को ठंडा और लुब्रिकेटेड (चिकना) रखता है। अगर यह फ्लूड कम हो जाए या लीक होने लगे तो इससे ट्रांसमिशन को गंभीर नुकसान हो सकता है और मरम्मत पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। अगर आपको कार के नीचे लाल रंग का तरल, मीठी सी गंध या गियर बदलने में समस्या दिखे तो यह ट्रांसमिशन फ्लूड लीक का संकेत हो सकता है। 

विज्ञापन

1. ट्रांसमिशन पैन का घिस जाना या खराब होना

ट्रांसमिशन पैन एक धातु का कंटेनर होता है जिसमें ट्रांसमिशन फ्लूड इकट्ठा रहता है। यह आमतौर पर लंबे समय तक चलता है लेकिन कुछ वजहों से यह खराब हो सकता है जैसे:

विज्ञापन
  • तेज गति से स्पीड ब्रेकर या गड्ढे पर कार ले जाना
  • सड़क की खराब स्थिति
  • पैन पर जंग लग जाना
  • गलत तरीके से पैन इंस्टॉल होना

अगर ट्रांसमिशन पैन में क्रैक या डैमेज हो जाता है तो फ्लूड धीरे-धीरे लीक होने लगता है। ऐसे में पैन को तुरंत चेक करवाना और जरूरत पड़ने पर बदलवाना जरूरी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. ट्रांसमिशन पैन गैस्केट का खराब या गलत तरीके से लगना

गैस्केट एक छोटा लेकिन बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जो ट्रांसमिशन फ्लूड को लीक होने से रोकता है। यह आमतौर पर रबर या कॉर्क मटेरियल का बना होता है। समय के साथ गैस्केट में ये समस्याएं आ सकती हैं:

  • घिस जाना या कमजोर हो जाना
  • गलत तरीके से इंस्टॉल होना
  • पुराने या खराब पार्ट का दोबारा इस्तेमाल
  • बोल्ट को ज्यादा कस देना

अगर गैस्केट खराब हो जाए तो फ्लूड धीरे-धीरे बाहर आने लगता है। अगर इसे समय पर ठीक नहीं किया गया तो गियर से आवाज, जलने की गंध और गियर शिफ्ट करने में परेशानी हो सकती है।

3. ट्रांसमिशन लाइनों का डैमेज होना

ट्रांसमिशन सिस्टम में कूलिंग लाइन होती हैं जो फ्लूड को सर्कुलेट करके सिस्टम को ओवरहीट होने से बचाती हैं। लेकिन समय के साथ इन लाइनों में भी खराबी आ सकती है जैसे:

  • अत्यधिक तापमान में बदलाव
  • सड़क की धूल और मलबा
  • पाइप में क्रैक या छेद

ट्रांसमिशन लाइन खराब होने के संकेत

  • गियर बदलते समय झटका लगना
  • ट्रांसमिशन का ज्यादा गर्म होना
  • पाइप या कार के नीचे फ्लूड दिखना

ऐसी स्थिति में तुरंत मैकेनिक से जांच करवाना जरूरी होता है।

ट्रांसमिशन फ्लूड लीक को नजरअंदाज करना क्यों खतरनाक है?

अगर ट्रांसमिशन फ्लूड कम हो जाए और आप कार चलाते रहें तो इससे ये नुकसान हो सकते हैं:

  • ट्रांसमिशन ओवरहीट हो सकता है
  • गियरबॉक्स खराब हो सकता है
  • कार चलाना मुश्किल हो सकता है
  • पूरी ट्रांसमिशन सिस्टम बदलने की नौबत आ सकती है

ट्रांसमिशन की मरम्मत पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक खर्च आ सकता है इसलिए समय रहते समस्या को ठीक करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed