जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में बेहद दमदार एसयूवी में अलग पहचान बनाने वाली लैंड क्रूजर 300 को पेश किया है। कंपनी की ओर से पेश की गई इस एसयूवी की क्या खासियत हैं। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
कैसा है डिजाइन
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
एसयूवी के डिजाइन को लैंड क्रूजर के सिग्नेचर डिजाइन की तरह ही रखा गया है। इसमें लेटेस्ट फ्रंट ग्रिल, स्लीक दिखाई देने वाले बेहतरीन हैडलैंप, स्क्वायर ऑफ व्हील आर्च के अलावा जो हल्के बदलाव किए गए हैं उन्हें ए और डी पिलर्स में देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - ऑटो एक्सपो में TVS ने दिखाई iक्यूब ST, जानें क्या हैं खूबियां
कैसे हैं फीचर्स
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : toyota
एसयूवी में 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को ऑफर किया गया है। इसके साथ ही इसमें फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड स्टेयरिंग, जेबीएल के 14 प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, एपल और एंड्राइड कार प्ले, मूनरुफ जैसे फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - ऑटो एक्सपो 2023 में लोगों को लुभा रहे फ्लेक्स फ्यूल वाहन
ऑफ रोडिंग के लिए भी है शानदार
4 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
टोयोटा की लैंड क्रूजर 300 ऑफ रोडिंग के लिए काफी शानदार एसयूवी है। ऑफ रोडिंग के लिए इसमें मल्टी टैरेन मोड के अलावा स्टैंडर्ड तौर पर 4x4 फीचर दिया गया है। साथ ही इसे टीएनजीए के एफ प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें - Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में टोयोटा ने काट कर दिखाई इनोवा हाईक्रॉस, देखने आ रही भीड़
कैसा है इंजन
5 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
एसयूवी में 3.3 लीटर का वी6 टर्बा डीजल इंजन दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 403 बीएचपी की पावर के साथ 700 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इंजन को 10 स्पीड वाले टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन के कारण यह एसयूवी सिर्फ 6.7 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर लेती है।
यह भी पढ़ें - Auto Expo 2023: मारुति ब्रेजा सीएनजी को ऑटो एक्सपो में कंपनी ने किया शोकेस, जानें कब तक होगी लॉन्च