फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   toyota kirloskar motor may 2022 sales Toyota Kirloskar Motor sells 10,216 units in the month of May 2022

Toyota: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मई के महीने में दर्ज की 10,216 यूनिट्स की बिक्री

Wed, 01 Jun 2022 02:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 02:15 PM IST
सार

Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) (टीकेएम) ने बुधवार को एलान किया कि कंपनी ने मई 2022 के महीने में कुल 10,216 यूनिट्स बेचीं। कंपनी ने मई 2021 की अपनी थोक बिक्री की तुलना में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की है।

विज्ञापन
toyota kirloskar motor may 2022 sales Toyota Kirloskar Motor sells 10,216 units in the month of May 2022
Toyota Innova Crysta Limited Edition - फोटो : Toyota Kirloskar Motor

विस्तार

Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) (टीकेएम) ने बुधवार को एलान किया कि कंपनी ने मई 2022 के महीने में कुल 10,216 यूनिट्स बेचीं। कंपनी ने मई 2021 की अपनी थोक बिक्री की तुलना में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की है। टीकेएम ने मई 2021 में 707 यूनिट्स की बिक्री की थी। यह महामारी की दूसरी लहर के कारण पड़े प्रभाव का नतीजा था। इसके अलावा, इस साल जनवरी से मई तक संचयी थोक बिक्री में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तरह महीने दर महीने थोक बिक्री 2019 में कोविड से पहले के समय की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


इस महीने के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, श्री अतुल सूद, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स और स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग, टीकेएम ने कहा, "मांग लगातार चरम पर है क्योंकि हमारे पास अपने सभी मॉडलों के लिए बहुत उत्साहजनक बुकिंग ऑर्डर और पूछताछ है। कूल न्यू ग्लैंजा को हमारे ग्राहकों से खूब पसंद किया है क्योंकि इस ब्रांड में उनका विश्वास और भरोसा है जो हमें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है। सेगमेंट में अग्रणी मॉडल जैसे इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अच्छी बुकिंग ऑर्डर जेनरेट कर रहे हैं। कैमरी हाइब्रिड और वेलफायर की लगातार मांग बढ़ रही है और आगे हमारा ध्यान अपने ग्राहकों की तत्कालिक जरूरतों को पूरा करने पर होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed