फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toyota Hyryder Urban Cruiser Teaser Toyota officially releases teaser of interiors of Hyryder SUV ahead of unveiling on July 1

Toyota Hyryder Urban Cruiser: टोयोटा एक जुलाई को ला रही है नई एसयूवी, वीडियो में देखें कमाल के फीचर्स

Mon, 27 Jun 2022 09:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 09:42 PM IST
सार

एक जुलाई को पेश किए जाने से पहले टोयोटा ने आधिकारिक तौर पर आगामी Hyryder एसयूवी के इंटीरियर का टीजर जारी किया है। 

विज्ञापन
Toyota Hyryder Urban Cruiser Teaser Toyota officially releases teaser of interiors of Hyryder SUV ahead of unveiling on July 1
Toyota Hyryder Urban Cruiser Teaser - फोटो : Toyota

विस्तार

नई स्कॉर्पियो-एन को पेश कर दिया गया है। जिसके बाद अपकमिंग Toyota Urban Cruiser Hyryder (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर) की भी खासी चर्चा हो रही है। एक जुलाई को पेश किए जाने से पहले टोयोटा ने आधिकारिक तौर पर आगामी Hyryder एसयूवी के इंटीरियर का टीजर जारी किया है। 
विज्ञापन


शॉर्ट वीडियो में काले और भूरे रंग के साथ डुअल-टोन फिनिश के साथ-साथ सिल्वर एक्सेंट के साथ एसयूवी को सॉफ्ट-टच फिनिश और अपमार्केट फील दिया गया है। इस नई फिनिश के साथ-साथ टीजर से पता चलता है कि नए लॉन्च किए गए मारुति सुजुकी मॉडल में मिलने वाले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी टोयोटा की इस नई कार का हिस्सा होंगे। जिसमें कुछ रिमोट फंक्शन के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी की सुविधा होगी।
विज्ञापन


टीजर वीडियो में इंटीरियर की एक झलक मिलती है जो मारुति सुजुकी से उधार लिए गए कुछ एलिमेंट्स को भी दिखाती है। जैसे एचवीएसी कंट्रोल और डैश के अन्य हिस्से मारुति सुजुकी की कारों जैसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक्सटीरियर का ऐसा है लुक 
इससे पहले, टोयोटा ने Urban Cruiser Hyryder मिड-साइज एसयूवी के एक्सटीरियर लुक की झलक दिखाई थी। जिससे नई कार के स्प्लिट हेडलाइट डिजाइन और इसके डुअल-टोन पेंट स्कीम की झलक मिली थी। नई Toyota Hyryder में शार्प एलईडी डीआरएल को टॉप पर रखा गया है। जबकि मेन हेडलाइट्स को नीचे रखा गया है और इसके चारों तरफ काले घेरे हैं। इसमें एक चौड़ी क्रोम स्ट्रिप दी गई है जो डीआरएल और सेंटर में टोयोटा के लोगो को जोड़ती है।

इस एसयूवी के बारे में ज्यादा डिटेल्स सामने आना बाकी है क्योंकि टोयोटा ने आगामी अर्बन क्रूजर हाइरायडर के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। 

इंजन डिटेल्स
पावरट्रेन की बात करें तो, आगामी टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर में मारुति सुजुकी से ली गई 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। इसे मारुति के लाइनअप में मिलने वाले 103 bhp की तुलना में ज्यादा पावर देने के लिए फाइल ट्यून किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed