फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Sale In July: जुलाई में ऑटोमोबाइल बिक्री में 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई, फाडा ने जारी किए आंकड़े

Mon, 07 Aug 2023 11:03 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 07 Aug 2023 11:03 AM IST
सार

जुलाई महीने में भी वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक जुलाई महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
total vehicle retail for july 2023 grew by last year according to fada report, know full details
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फाडा के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

total vehicle retail for july 2023 grew by last year according to fada report, know full details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी हुई बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से जुलाई महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई महीने में कुल 1770181 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2022 के दौरान देशभर में कुल 1609217 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
total vehicle retail for july 2023 grew by last year according to fada report, know full details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 284064 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जुलाई 2022 के दौरान यह संख्या 273055 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में अगस्त 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1228139 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 94148 यूनिट्स का रहा। जुलाई में 90765 यूनिट्स ट्रैक्टर और 73065 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन
total vehicle retail for july 2023 grew by last year according to fada report, know full details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी हुई बढ़ोतरी
फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जुलाई 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में करीब चार फीसदी की ग्रोथ रही। दो पहिया वाहनों की बिक्री में करीब आठ फीसदी से ज्यादा की बढ़त पिछले साल के मुकाबले देखने को मिली और तिपहिया वाहनों की बिक्री जुलाई महीने में करीब 74 फीसदी से ज्यादा रही। देश भर में जुलाई 2023 में साल 2022 के मुकाबले 10 फीसदी से ज्यादा बिक्री हुई और कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब दो फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed