मार्च महीने में देश में किन गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इसकी जानकारी सामने आई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मार्च महीने में किस कंपनी की किस कार की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कैसा प्रदर्शन रहा।
टॉप पर मारुति
2 of 9
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid
- फोटो : Social Media
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की कारों को मार्च महीने में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। टॉप-10 गाड़ियों में से सात सिर्फ मारुति की रहीं। कंपनी की स्विफ्ट कार की सबसे ज्यादा यूनिट्स की बिक्री मार्च महीने में हुई। कंपनी ने एक महीने में स्विफ्ट की 17559 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह 28.89 फीसदी की बढ़ोतरी है। मारुति की इस हैचबैक का कुल बिक्री में 12.33 हिस्सा रहा।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
दूसरे नंबर पर रही वैगन आर
3 of 9
Maruti Suzuki Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति की ओर से लंबे समय तक ग्राहकों की पसंद बनी रहने वाली वैगन आर भी मार्च महीने में दूसरे नंबर पर रही। मार्च में इस हैचबैक कार की कुल 17305 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी ग्रोथ नेगेटिव रही। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 7329 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की थी।
यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
तीसरे नंबर पर रही ब्रेजा
4 of 9
मारुति ब्रेजा
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की ही कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। मार्च 2023 में मारुति ने 16227 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में 12439 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने इस साल मार्च महीने में 3788 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की।
यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
नंबर चार पर रही बलेनो
5 of 9
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो भी इस लिस्ट में टॉप- में शामिल रही। मार्च महीने में बलेनो की कुल 16168 यूनिट्स की बिक्री हुई। 11.35 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ के साथ बलेनो ने पिछले साल के मुकाबले 1648 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की।
यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित