भारत में पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सीएनजी की कारें किफायती भी होती हैं और नई तकनीक के साथ इनका एवरेज और बेहतर हो जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही पांच हैचबैक कारों की जानकारी दे रहे हैं, जो एवरेज के मामले में काफी शानदार हैं।
मारुति सेलेरियो
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की सेलेरियो ऐसी हैचबैक कार है जो सीएनजी में सबसे ज्यादा एवरेज देती है। कंपनी के मुताबिक इस कार को एक लीटर सीएनजी में 35.60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें वीएक्सआई वैरिएंट में ही सीएनजी का विकल्प मिलता है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.72 लाख रुपये है। इस कार में 998 सीसी का इंजन दिया गया है जिससे कार को 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
यह भी पढ़ें - Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
मारुति वैगन आर
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की सबसे ज्यादा पापुलर हैचबैक है वैगन आर। यह हैचबैक एक किलो सीएनजी में 34.05 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इसके सीएनजी वैरिएंट में एक लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे कार को 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके सीएनजी वाले एलएक्सआई वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.40 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
ह्यूंदै आई-10
4 of 5
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भी हैचबैक सेगमेंट में आई-10 सीएनजी को ऑफर किया जाता है। कार में आरडीई के साथ सीएनजी का विकल्प मिलता है। इसमें 1197 सीसी का बीआई फ्यूल इंजन दिया जाता है जिससे कार को 69 पीएस और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सीएनजी के साथ कार की कीमत 7.56 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
टाटा टियागो
5 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की हैचबैक टियागो को भी सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी के मुताबिक एक किलो सीएनजी में टियागो को 26.49 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन मिलता है जिससे इसे 73.4 पीएस की पावर के साथ 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी मिलता है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका