फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top 5 best electric scooters with the best single charge range in india

E-Scooter: सिंगल चार्ज में सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाले ई-स्कूटर्स, ये हैं सबसे ज्यादा रेंज वाले टॉप-5 विकल्प

Thu, 13 Nov 2025 05:03 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Thu, 13 Nov 2025 05:03 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले हमारे दिमाग में यही होता है कि ई-स्कूटर की रेंज कितनी होगी। तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं क्योकिं हम आपके लिए खोज कर लाएं हैं, टॉप-5 ऐसी ई-स्कूटर्स जो आपको सिंगल चार्ज में सबसे ज्यादा रेंज देंगी।

विज्ञापन
Top 5 best electric scooters with the best single charge range in india
ओला S1 प्रो जेन 3 - फोटो : OLA

विस्तार


विज्ञापन
आजकल इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी चिंता होती है- एक बार चार्ज करने पर ये कितनी दूर चलेगा? अगर आप ऐसा ई-स्कूटर लेना चाहते हैं जिसे बार-बार चार्ज न करना पड़े और लंबा चले, तो नीचे दिए गए 5 मॉडल आपके लिए सबसे बेहतर हैं।

1. ओला S1 प्रो प्लस (जेन 3)

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको सिंगल चार्ज या एक बार चार्ज करने में करीब 320 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाएगी। इसमें 5.3 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो यह करीब 141 km/h की टॉप स्पीड तक जाती है। इसे चार्ज होने में लगभग 7 घंटे (0 से 80%) का समय लगता है। इसकी खासियतों की बात करें तो इसमें आपको लंबी रेंज, तेज स्पीड, और स्मार्ट फीचर्स से भरा डैशबोर्ड देखने को मिलता है।
विज्ञापन

यह स्कूटर प्रीमियम यूजर्स और लॉन्ग ड्राइव चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

Top 5 best electric scooters with the best single charge range in india
सिंपल एनर्जी वन - फोटो : Simple Energy
2. सिंपल एनर्जी वन
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको एक बार चार्ज करने पर करीब 248 किलोमीटर की रेंज मिल जाएगी। इसमें 5 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 105 km/h है। अगर इसकी खासियतों की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह भारतीय स्टार्टअप कंपनी का स्कूटर है। इसकी डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों शानदार है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लंबी दूरी तय करने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Top 5 best electric scooters with the best single charge range in india
कोमाकी XR7 - फोटो : Komaki
3. कोमाकी XR7
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको सिंगल चार्ज में करीब 322 किलोमीटर (कंपनी का दावा) तक की रेंज मिल जाएगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के ताकत की बात करें तो इसमें 3 kW की मोटर पावर मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 55 km/h है। इसकी खासियतों की बात करें तो कंपनी के दावे के लिहाज से यह इस लिस्ट में सिंगल चार्ज में सबसे लंबी रेंज देता है। इतनी रेंज इस कीमत में दूसरा कोई और स्कूटर नहीं देता। यह उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें शहर में रोजमर्रा की छोटी दूरी तय करनी होती है।
विज्ञापन

Top 5 best electric scooters with the best single charge range in india
एथर रिज्टा - फोटो : Ather
4. एथर रिज्टा
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको एक बार चार्ज करने पर करीब 123 से 160 किलोमीटर (वेरिएंट के हिसाब से) तक की रेंज मिल जाती है। इसमें आपको 2.9 से 3.7 kWh की बैटरी मिलती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 80 km/h है। इसकी खासियतों की बात करें तो यह एक भरोसेमंद ब्रांड की तरफ से आने वाली स्कूटर है जिसमें बढ़िया बिल्ड क्वालिटी मिल जाती है। जो रोजमर्रा सफर करने वालो के लिए इसे परफेक्ट पार्टनर बनाती है।
एथर का नेटवर्क और आफ्टर-सेल्स सर्विस इसे भरोसेमंद बनाता है।

Top 5 best electric scooters with the best single charge range in india
बी गॉस मैक्स C12 - फोटो : BGauss
5. बी गॉस मैक्स C12
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर करीब 123 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें 2.7 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 60 km/h है। इसकी खासियतों की बात करें तो यह किफायती, हल्की और शहर के अंदर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह स्कूटर बजट-फ्रेंडली है और साथ ही इसका मेंटेनेंस भी सस्ता है।

अगर आप लंबी रेंज और तेज रफ्तार चाहते हैं, तो ओला S1 प्रो प्लस या सिंपल वन आपके लिए सही रहेगा। अगर आप बजट और रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से देख रहे हैं, तो एथर रिज्टा या बी गॉस मैक्स C12 बेहतर ऑप्शन हैं। और अगर आप सिर्फ लंबी दूरी और चार्जिंग फ्रीक्वेंसी को लेकर सोच रहे हैं, तो कोमाकी XR7 आपके लिए एक बेहतर विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed