फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   top 10 Countries In World With Most Car Accidents in 2024 world population review report

WPR: 2024 में इन 10 देशों में हुई सबसे ज्यादा कार दुर्घटनाएं, जानिए भारत की क्या है रैंकिंग

Tue, 27 May 2025 12:08 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 27 May 2025 12:08 PM IST
सार

Car Accident Report: दुनियाभर में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने साल 2024 में कार दुर्घटनाओं के मामले में टॉप पर रहे देशों की सूची जारी की है। इन देशों में अमेरिका, जापान, जर्मनी, तुर्की समेत कई विकसित देश शामिल है।

विज्ञापन
top 10 Countries In World With Most Car Accidents in 2024 world population review report
कार एक्सीडेंट - फोटो : AI

विस्तार

सड़कों पर रफ्तार के साथ हर सकेंड जोखिम भी दौड़ रहा होता है। दुनिया में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इन्हीं आंकड़ों का खुलासा करते हुए World Population Review ने साल 2024 में हुए कार एक्सीडेंट पर एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, कई देशों में सड़क सुरक्षा एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। इस रिपोर्ट में उन देशों की सूची तैयार की गई है जहां सबसे ज्यादा कार दुर्घटनाएं रिपोर्ट की गईं। 
विज्ञापन


भारत दुनिया के सबसे बड़े कार बाजारों में से एक है। यहां हर साल भारी संख्या में दुर्घटनाएं होती हैं और लगभग 1.5 लाख से ज्यादा लोग इन दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं। यह आंकड़े रिपोर्ट किए गए हादसों पर आधारित है। ध्यान देने वाली बात है कि भारत इस लिस्ट में शामिल नहीं है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आंकड़े...
विज्ञापन

top 10 Countries In World With Most Car Accidents in 2024 world population review report
कार एक्सीडेंट - फोटो : एआई
2024 में सबसे ज्यादा कार दुर्घटनाओं वाले 10 देश
1. अमेरिका – 20 लाख दुर्घटनाएं
साल 2024 में अमेरिका में करीब 19 लाख कार दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इन घटनाओं में 36,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 27 लाख से अधिक लोग घायल हुए। प्रति मिलियन जनसंख्या पर औसतन 5,938 एक्सीडेंट्स का आंकड़ा सामने आया है। लगातार जागरूकता अभियानों के बावजूद अमेरिका में सड़क सुरक्षा अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

2. जापान – 5.4 लाख दुर्घटनाएं
जापान में 2024 के दौरान कुल 5.4 लाख से अधिक कार एक्सीडेंट हुए। इन हादसों में करीब 4,700 लोगों की जान गई, जबकि 6 लाख से ज्यादा लोग घायल हुए। उन्नत सड़क ढांचा और सतर्क ड्राइविंग कल्चर के बावजूद यह आंकड़ा हैरान करने वाला है।

3. जर्मनी – 3 लाख से ज्यादा दुर्घटनाएं
जर्मनी में 2024 में तीन लाख से अधिक सड़क हादसे दर्ज किए गए। इसमें लगभग 3,000 लोगों की मौत हो गई। प्रति मिलियन जनसंख्या के हिसाब से यह आंकड़ा 3,612 है। तेज रफ्तार ऑटोबान और अत्याधुनिक तकनीकों के बावजूद सड़क हादसों में कोई खास कमी नहीं आई।

4. तुर्की – 1.75 लाख दुर्घटनाएं
तुर्की में साल 2024 में कुल 1,75,000 कार दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 5,473 लोगों की जान चली गई और लगभग 2.8 लाख लोग घायल हुए। खराब सड़कें, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और ओवरस्पीडिंग यहां की प्रमुख समस्याएं रहीं।

5. इटली – 1.72 लाख से अधिक दुर्घटनाएं
इटली में 1,72,000 से ज्यादा कार हादसों की रिपोर्ट दर्ज हुई। इन हादसों में 3,173 लोगों की जान गई और 2.4 लाख से अधिक लोग घायल हुए। नशे की हालत में गाड़ी चलाना और मोबाइल फोन का इस्तेमाल हादसों के पीछे मुख्य कारण रहे।

6. यूनाइटेड किंगडम – 1.23 लाख दुर्घटनाएं
ब्रिटेन में कुल 1,23,000 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 1,800 से अधिक लोगों की मौत और 1.6 लाख से ज्यादा लोग घायल हुए। ट्रैफिक नियमों के पालन के बावजूद तेज रफ्तार और खराब मौसम बड़ी चुनौतियां साबित हुईं।

7. कनाडा – 1.06 लाख दुर्घटनाएं
कनाडा में वर्ष 2024 में 1,06,000 कार दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 1,761 लोगों की मौत हो गई और 1.4 लाख से अधिक लोग घायल हुए। बर्फीले मौसम और ड्राइवर का ध्यान भटकना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण बने।

8. स्पेन – 1.04 लाख दुर्घटनाएं
स्पेन में कुल 1,04,000 सड़क हादसे दर्ज हुए। इनमें 1,755 लोगों की जान गई और करीब 1.39 लाख लोग घायल हुए। नशा, तेज रफ्तार और रात में वाहन चलाना यहां की मुख्य समस्याएं हैं।

9. फ्रांस – 56,000 दुर्घटनाएं
फ्रांस में 56,000 कार एक्सीडेंट्स सामने आए, जिनमें 3,237 लोगों की मौत और 70,000 से ज्यादा लोग घायल हुए। प्रति मिलियन जनसंख्या पर यहां दुर्घटना दर 833 है, लेकिन मृत्यु दर का स्तर गंभीर चिंता का कारण है।

10. बेल्जियम – 37,699 दुर्घटनाएं
बेल्जियम में 2024 में कुल 37,699 कार दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें भारी ट्रैफिक, कोहरा, बारिश और लापरवाह ड्राइविंग को हादसों का बड़ा कारण माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed