{"_id":"658a4ea41badaf5501032283","slug":"this-part-is-necessary-to-drive-a-car-these-special-changes-occur-when-it-gets-damaged-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कार चलाने के लिए जरूरी होता है यह पार्ट, खराब होने पर आते हैं ये खास बदलाव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कार चलाने के लिए जरूरी होता है यह पार्ट, खराब होने पर आते हैं ये खास बदलाव
Wed, 27 Dec 2023 03:24 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 27 Dec 2023 03:24 PM IST
सार
कार चलाने के लिए सभी पार्ट्स का सही से काम करना जरूरी होता है। लेकिन एक खास पार्ट में खराबी आ जाए तो क्या बदलाव आते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार चलाने के लिए कई छोटे और बड़े पार्ट्स जरूरी होते हैं। लेकिन एक ऐसा पार्ट भी कार के इंजन में लगाया जाता है। जिसके खराब होने पर कई बदलाव आने लगते हैं। हम इस खबर में आपको इस पार्ट की जानकारी के साथ ही खराब होने पर आने वाले बदलावों की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
कौन सा पार्ट जरूरी
कार में वैसे तो सभी पार्ट्स की अपनी भूमिका होती है। लेकिन इंजन तक करंट पहुंचाने वाला एक पार्ट और जरूरी होता है। इस पार्ट को स्पार्क प्लग कहा जाता है। अगर यह पार्ट खराब हो जाए तो इंजन तक करंट पहुंचने में परेशानी होती है। जिस कारण ईंधन को जलाया नहीं जा सकता और इस कारण कार चलाने में परेशानी भी होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
कार स्टार्ट करने में होगी परेशानी
अगर कार के इंजन में लगा हुआ स्पार्क प्लग खराब हो जाए तो कार स्टार्ट करने में परेशानी होने लगती है। इंजन को पावर देने से पहले आपको कई बार इग्निशन में चाबी लगाकर घुमाना पड़ता है। कई बार ऐसा करने के बाद अचानक कार स्टार्ट हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
इंजन से ज्यादा आवाज आना
कार के इंजन में लगे हुए स्पार्क प्लग जब खराब हो जाते हैं, तो इसका और नुकसान भी होता है। स्पार्क प्लग खराब होने के बाद कार के इंजन में ज्यादा आवाज आने लगती है और कार पहले से ज्यादा वाइब्रेट भी करने लगती है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
एवरेज में कमी आना
अगर कार में सभी पार्ट सही तरीके से कम कर रहे हैं। कार को ज्यादा तेज चलाने की जगह आप स्पीड बरकरार रखते हैं। कार की सर्विस भी समय पर करवाते हैं और टायर में हवा भी सही रहती है। तो कार से अच्छी एवरेज मिलती है। लेकिन ऐसा होने के बाद भी कार में एवरेज की परेशानी आ रही है। तो स्पार्क प्लग को जरूर चेक करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च