फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best City cars: छोटी जगह और ट्रैफिक में आसानी से पार्क होती हैं ये पांच कारें, कीमत भी है काफी कम

Mon, 14 Nov 2022 06:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 14 Nov 2022 06:38 PM IST
सार

सड़कों पर लगातार कारों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ऐसी कारें बेहतर साबित होती हैं जो साइज में छोटी होती हैं। इनको पार्क करना और ट्रैफिक में चलाना आसान होता है।

विज्ञापन
These five cars park easily in small space and traffic, the price is also very low
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

शहर की भीड़भाड़ में कार चलाना काफी परेशानी भरा साबित होता है। अगर आपके पास बड़ी और लंबी कार है तो यह परेशानी और बढ़ जाती है। इस परेशानी से बचने के लिए कुछ लोग छोटी कार से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस खबर में हम आपको ऐसी ही पांच कारों की जानकारी दे रहे हैं। जिनकी कीमत भी काफी कम है और साइज में छोटी होने के कारण इन्हें आसानी से ट्रैफिक, भीड़ चलाया जा सकता है। इसके अलावा इन्हें आसानी से कम जगह में पार्क किया जा सकता है।

मारुति ऑल्टो 800

These five cars park easily in small space and traffic, the price is also very low
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ऑल्टो 800 देश की सबसे सस्ती कार है। सिर्फ तीन लाख 39 हजार रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत के साथ इस कार को खरीदा जा सकता है। ट्रैफिक हो या तंग गलियां इस कार को कहीं पर भी चलाना काफी आसान है। इसकी लंबाई सिर्फ 3445 एमएम है जबकि इसकी चौड़ाई 1515 एमएम है। ऑल्टो 800 का टर्निंग रेडियस भी सिर्फ 4.6 मीटर है। इस कार में कंपनी की ओर से 800 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया जाता है जिससे यह कार एक लीटर में 22.05 किलोमीटर तक चलती है। कार में सुरक्षा के लिए दो एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एबीएस और ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर मिलते हैं। कार के अन्य वैरिएंट में पेट्रोल के अलावा सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

मारुति एस प्रेसो

These five cars park easily in small space and traffic, the price is also very low
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति एस प्रेसो भी शहर के ट्रैफिक में आसानी से चलाई जा सकती है। यह उन लोगों के बेहतरीन विकल्प है जो ऊंची और छोटी कार पसंद करते हैं। इसकी लंबाई सिर्फ 3565 एमएम है। जबकि इसकी चौड़ाई 1520 एमएम और हाईट 1567 एमएम है। इसका टर्निंग रेडियस भी सिर्फ 4.5 मीटर का है। इसमें 998 सीसी का इंजन मिलता है जिससे 49 किलोवॉट और 89 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें एबीएस, ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सेंट्रल लॉक, एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 4.25 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

डेटसन रेडी गो

These five cars park easily in small space and traffic, the price is also very low
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
डेटसन की रेडी गो भी ट्रैफिक में चलाने के लिए काफी अच्छी कार है। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 3.97 लाख रुपये है। इसमें 800 और एक लीटर इंजन के विकल्प मिलते हैं। जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी आता है। एबीएस, ईबीडी, ड्राइवर एयरबैग, रियर डोर चाइल्ड सेफ्टी लॉक, ओवर स्पीड वार्निंग, रियर पार्किंग सेंसर और बॉडी कलर्ड बंपर जैसे फीचर्स के साथ यह कार आती है। इसे एक लीटर पेट्रोल में 20.71 किलोमीटर चलाया जा सकता है। इसकी लंबाई सिर्फ 3435 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1574 एमएम है और टर्निंग रेडियस भी सिर्फ 4.7 मीटर है।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
विज्ञापन

हुंडई सेंट्रो

These five cars park easily in small space and traffic, the price is also very low
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
हुंडई सेंट्रो भी शहर में चलाने के लिए काफी अच्छी कार है। इसकी लंबाई 3610 एमएम, चौड़ाई 1645 एमएम है। इसमें 1100 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है साथ ही सीएनजी का विकल्प भी इसमें आता है। इसके बेस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.41 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed