फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   There will never be any problem in the suspension of the car, keep these things in mind, know the details

Car Care Tips: कार के सस्पेंशन में कभी नहीं होगी परेशानी, रखें इन बातों का ध्यान, जानें डिटेल

Sun, 22 Oct 2023 12:47 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 22 Oct 2023 12:47 PM IST
सार

कार के सस्पेंशन खराब होने के बाद भी अगर ठीक ना करवाया जाए तो फिर और भी पार्ट्स खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। सस्पेंशन को किस तरह सही रखा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
There will never be any problem in the suspension of the car, keep these things in mind, know the details
कार सस्पेंशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में अभी भी कुछ सड़कें ऐसी हैं, जिनपर कार चलाने से मेंटेनेंस काफी ज्यादा बढ़ जाता है। विकल्प नहीं होने के कारण कार को ऐसी भी सड़कों पर चलना पड़ता है, जिससे सस्पेंशन में परेशानी हो जाती है। हम इस खबर में आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिससे सस्पेंशन को सही रखा जा सकता है।

विज्ञापन


इन सड़कों पर ना चलाएं कार
कार के सस्पेंशन में खराबी की शुरुआत हमेशा खराब सड़क पर कार चलाने से होती है। अगर खराब सड़क की आपको पहले से जानकारी है तो उसकी जगह दूसरी सड़क से सफर करना चाहिए। खराब सड़क पर कार चलाने से सस्पेंशन टूट भी सकता है जिसके कारण कार के निचले हिस्से में बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरलोडिंग से नुकसान
कंपनी की ओर से कार में जरूरत के हिसाब से सस्पेंशन ट्यून किया जाता है। लेकिन अगर आप कार की क्षमता से ज्यादा वजन रखकर कार चलाते हैं तो इससे भी कार का सस्पेंशन खराब होता है। एक बार सस्पेंशन खराब होने के बाद नॉर्मल सड़क पर भी कार चलाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कभी भी कार में ओवरलोडिंग ना करें।


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

तेज ब्रेकिंग से नुकसान
अगर आपको कार चलाने के दौरान तेज ब्रेक लगाने की आदत है तो आप इसे भी सुधार लीजिए नहीं तो इससे आपकी कार को ही नुकसान होता है। तेज ब्रेक लगाने के कारण कार अचानक से रुकती है जिससे सारा वजन कार के आगे वाले सस्पेंशन पर आ जाता है। बार-बार ऐसा करने पर कार का सस्पेंशन कमजोर हो जाता है और ध्यान ना दिए जाने के कारण खराब हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

एक्सेसरीज से नुकसान
कुछ लोग कार की सेफ्टी और अपने शौक को पूरा करने के लिए कार पर जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज लगवा लेते हैं। इससे उनका शौक तो पूरा हो जाता है लेकिन इसका उल्टा असर कार के सस्पेंशन पर होता है। कई बार ये एक्सेसरीज का वजन ज्यादा होने से कार का वजन भी बढ़ जाता है। जिससे सस्पेंशन को नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed