{"_id":"65543c93e7c80f3f120ad0b5","slug":"there-will-be-no-problem-in-driving-the-car-properly-know-in-which-gear-you-get-the-highest-average-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: सही तरह से कार चलाने में अब नहीं होगी परेशानी, जानें किस गियर में मिलता है ज्यादा एवरेज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: सही तरह से कार चलाने में अब नहीं होगी परेशानी, जानें किस गियर में मिलता है ज्यादा एवरेज
Wed, 15 Nov 2023 10:24 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:24 AM IST
सार
अक्सर लोगों को शिकायत होती है कि उनकी कार का एवरेज काफी कम है। लेकिन किस गियर में कार को चलाने पर ज्यादा एवरेज मिलता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Car Driving
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार चलाते हुए लोगों को ज्यादा एवरेज ना मिलने से परेशानी होती है। सही गियर में कार ना चलाने के कारण भी एवरेज में कमी होती है। हम इस खबर में आपको जानकारी दे रहे हैं कि बिना कोई अतिरिक्त खर्चा किए आप अपनी कार से ज्यादा एवरेज किस तरह से ले सकते हैं।
विज्ञापन
इस तरह मिलेगा ज्यादा एवरेज
पेट्रोल डीजल के दामों के कारण लोग कार चलाते समय ज्यादा एवरेज लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि कार से ज्यादा एवरेज लेने के लिए स्पीड के साथ ही कार को सही गियर में भी चलाना जरूरी होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
सही गियर में चलाएं कार
ज्यादातर लोगों को सिर्फ इस बात की जानकारी होती है कि अगर कार को तेज स्पीड में चलाया जाता है तो कार का एवरेज कम हो जाता है। लेकिन अगर कार को नियंत्रित स्पीड के साथ ही सही गियर में चलाया जाता है तो भी कार से एवरेज को बढ़ाया जा सकता है। जानकारों के मुताबिक जब कार को ऊंचे गियर में चलाया जाता है तो कार का एवरेज बढ़ता है। लेकिन इसके लिए कम ट्रैफिक वाली सड़कों की जरुरत होती है।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
सही तकनीक है जरूरी
कार से ज्यादा एवरेज लेने के लिए सही तकनीक से कार चलाना काफी जरूरी होता है। कार की स्पीड, सही गियर और इंजन पर कम लोड होने पर ही कार का एवरेज बढ़ता है। जानकारों के मुताबिक अगर कार को ऊंचे गियर में कम स्पीड के साथ चलाया जाता है तो भी कार का एवरेज कम होता है। ऐसे में अगर आप पांचवें या छठे गियर में कार चला रहे हैं और आपकी कार में इंजन का आरपीएम दो हजार के आस-पास है तो आपको सबसे बेहतर एवरेज मिलता है। इस स्थिति में कार की स्पीड भी करीब 100 किलोमीटर के आस-पास होती है और इंजन पर भी अतिरिक्त भार नहीं आता।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप