फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla Recall Cybertrucks Due to this problem Know Details

Tesla Recall: टेस्ला ने 2,400 साइबरट्रक वापस मंगाए, इस साल पिकअप ट्रक के लिए यह छठवीं रिकॉल है

Thu, 14 Nov 2024 10:19 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 10:19 AM IST
सार

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) ने कहा है कि वह अमेरिका में 2,400 Cybertruck (साइबरट्रक) पिकअप को वापस मंगा रहा है, यानी रिकॉल कर रहा है।

विज्ञापन
Tesla Recall Cybertrucks Due to this problem Know Details
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla

विस्तार

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) ने कहा है कि वह अमेरिका में 2,400 Cybertruck (साइबरट्रक) पिकअप को वापस मंगा रहा है, यानी रिकॉल कर रहा है। क्योंकि वाहन में खराब पार्ट की वजह से पावर में कमी हो सकती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। यह इस वर्ष छठवीं बार है जब टेस्ला ने साइबरट्रक को वापस मंगाया है। 
विज्ञापन

क्या खराबी आई
टेस्ला ने राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) को दी गई सूचना में कहा कि 30 जुलाई तक बने साइबरट्रकों में ड्राइव इन्वर्टर में खराबी के कारण, जब चालक एक्सीलेटर पैडल का इस्तेमाल करता है, तो वाहन टॉर्क का उत्पादन बंद कर सकता है। जिसकी वजह से प्रॉपल्शन में कमी आ सकती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tesla Recall Cybertrucks Due to this problem Know Details
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
बदली करेगी खराब पार्ट
टेस्ला वापस मंगाए गए ड्राइव इन्वर्टर को एक ऐसे इन्वर्टर से रिप्लेस करेगा जिसमें एक काम करने वाला कंपोनेंट लगा होगा। वाहन निर्माता ने कहा कि उसे इस मुद्दे से जुड़े पांच वारंटी दावों के बारे में पता था। लेकिन किसी दुर्घटना या चोट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

9 दिसंबर से टेस्ला वापस मंगाए गए ड्राइव इन्वर्टर को नए कंपोनेंट से बदल देगा। टेस्ला ने कहा कि वह 30 जुलाई से नए वाहन के उत्पादन में अपडेट किए गए कंपोनेंट का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले कब किए रिकॉल
पिछले महीने, ईवी निर्माता ने कहा था कि वह 27,000 से ज्यादा साइबरट्रकों को वापस मंगा रहा है। क्योंकि रियर-व्यू कैमरा तस्वीरों में देरी के कारण चालक की विजिबिलिटी खराब हो सकती है और दुर्घटना का जोखिम बढ़ सकता है।

टेस्ला ने अप्रैल में ढीले एक्सीलेटर पैड को ठीक करने के लिए एक रिकॉल जारी किया था। और जून में विंडशील्ड वाइपर और बाहरी ट्रिम से संबंधित समस्याओं के कारण एक और रिकॉल जारी किया था।

पिछले साल शुरू की थी डिलीवरी
उत्पादन और बैटरी आपूर्ति चुनौतियों के कारण दो साल की देरी के बाद, टेस्ला ने 2023 में साइबरट्रक की डिलीवरी शुरू की थी। कंपनी ने मॉडल के लिए विशिष्ट उत्पादन या डिलीवरी संख्या का खुलासा नहीं किया है।

ईवी की मांग में धीमी बढ़ोतरी के बीच कंपनी की पुरानी हो चुकी लाइनअप को पुनर्जीवित करने के लिए साइबरट्रक को लॉन्च किया गया। टेस्ला का यह वाहन ब्लेड रनर से प्रेरित है। हालांकि, यह वाहन अपनी महत्वपूर्ण विकास लागत के कारण निवेशकों की कड़ी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed