फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla fire Toronto electric doors failed to open amid fire raises question of safety in Electric Vehicles

Tesla Fire: टेस्ला में लगी आग और दरवाजे लॉक होने से कई लोगों की हुई मौत, इस तरकीब से बचाई जा सकती है जान

Wed, 13 Nov 2024 11:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 11:00 PM IST
सार

पिछले महीने टोरंटो में एक दुखद दुर्घटना में चार भारतीय व्यक्तियों की मौत हो गई थी। जब उनकी टेस्ला मॉडल वाई कार गार्ड रेलिंग से टकरा गई थी और उसमें आग लग गई थी। रिपोर्ट बताती हैं कि टक्कर के बाद इलेक्ट्रिक दरवाजे नहीं खुल पाए, जिससे आग लगने के कारण वाहन में बैठे लोग अंदर ही फंस गए। 

विज्ञापन
Tesla fire Toronto electric doors failed to open amid fire raises question of safety in Electric Vehicles
EV Car Fire - फोटो : Freepik

विस्तार

पिछले महीने टोरंटो में एक दुखद दुर्घटना में चार भारतीय व्यक्तियों की मौत हो गई थी। जब उनकी टेस्ला मॉडल वाई कार गार्ड रेलिंग से टकरा गई थी और उसमें आग लग गई थी। 24 अक्तूबर को हुई दुर्घटना में जय सिसोदिया, दिग्विजय पटेल, नीलराज गोहिल और उनकी बहन केतबा गोहिल की मौत हो गई थी। जिनकी उम्र 26 से 32 साल के बीच थी। इस दुर्घटना ने टेस्ला के इलेक्ट्रॉनिक डोर सिस्टम को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। रिपोर्ट बताती हैं कि टक्कर के बाद इलेक्ट्रिक दरवाजे नहीं खुल पाए, जिससे आग लगने के कारण वाहन में बैठे लोग अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन

टेस्ला के सेफ्टी फीचर्स पर सवाल
इस घटना ने टेस्ला के सेफ्टी फीचर्स, विशेष रूप से इसके इलेक्ट्रॉनिक डोर सिस्टम को फिर से जांच के घेरे में ला दिया है, जो काम करने के लिए बिजली निर्भर है। पारंपरिक वाहनों के उलट, टेस्ला के दरवाजों में स्टैंडर्ड हैंडल नहीं होते हैं। इसके बजाय, वे खोलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक बटन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी स्थितियों में जहां वाहन की बिजली आपूर्ति काट दी जाती है, जैसे कि एक गंभीर दुर्घटना के बाद, इलेक्ट्रॉनिक बटन डिएक्टिव (निष्क्रिय) हो सकते हैं। जिससे किसी दुर्घटना की स्थिति में बचना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ला के इलेक्ट्रिक दरवाजों को मैन्युअल लीवर का इस्तेमाल करके कैसे खोलें
टेस्ला के मॉडल Y में सामने के दरवाजों के लिए मैन्युअल रिलीज लीवर शामिल है, जो आपातकालीन स्थितियों के लिए एक महत्वपूर्ण फीचर है। ऐसी स्थितियों में, कोई व्यक्ति मैन्युअल रिलीज लीवर का पता लगा सकता है। इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे के बटन के ठीक नीचे, विंडो कंट्रोल के पास स्थित, यह लीवर आपातकालीन इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। खोलने के लिए, लॉक को अलग करने के लिए लीवर को ऊपर की ओर खींचें, जिससे सामने का दरवाजा अंदर से मैन्युअल रूप से खुल सके।
विज्ञापन

ओनर मैनुअल में दिए बचाव
टेस्ला मॉडल वाई के ओनर मैनुअल के मुताबिक, कुछ वर्जन में पीछे के दरवाजों में एक आपातकालीन रिलीज होती है। जिसके लिए दरवाजे की जेब के नीचे से मैट को हटाने और रिलीज केबल तक पहुंचने के लिए लाल टैब को खींचने की जरूरत होती है। हालांकि, सभी मॉडल वाई वाहन इस फीचर से लैस नहीं हैं।

टोरंटो में हुई दुर्घटना की जांच जारी
हाल ही में टोरंटो में हुई दुर्घटना के वास्तविक कारण क्या थे, यह अभी भी जांच के दायरे में है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन में मैन्युअल डोर रिलीज से परिचित होना संभावित रूप से आपातकालीन स्थितियों में जान बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed