फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla CEO Elon Musk takes dig at Jaguar's new logo Know how British automotive company Jaguar responded

Elon Musk: एलन मस्क ने जगुआर के नए लोगो पर ली चुटकी, पूछा- क्या आप कार बेचते हैं? जगुआर ने दिया मजेदार जवाब

Thu, 21 Nov 2024 11:56 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 11:56 AM IST
सार

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने Jaguar (जगुआर) के नए लोगो पर कटाक्ष किया है, जिसे इस सप्ताह कंपनी के रीब्रांडिंग वीडियो में दिखाया गया था। ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी ने बहुत मजेदार तरीके से जवाब दिया। 

विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk takes dig at Jaguar's new logo Know how British automotive company Jaguar responded
एलन मस्क - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने Jaguar (जगुआर) के नए लोगो पर कटाक्ष किया है, जिसे इस सप्ताह कंपनी के रीब्रांडिंग वीडियो में दिखाया गया था। ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर "कॉपी नथिंग" (कुछ भी न कॉपी करें) टैगलाइन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में 30 सेकंड का विज्ञापन दिखाया गया जिसमें उनकी कारों के बजाय रंगीन तस्वीर दिखाई गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन में प्रमुखता से "उत्साह पैदा करें", "जीवंत रहें", "साधारण को हटाएं" और "ढांचे तोड़ें" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही चमकीले, विस्तृत परिधान पहने हुए व्यक्ति भी थे।

रीब्रांडिंग की यह पहल जगुआर के इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर कदम बढ़ाने के अनुरूप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद, मस्क ने एक्स पर जगुआर की पोस्ट का जवाब एक मजाकिया सवाल के साथ दिया: "क्या आप कारें बेचते हैं?"

जगुआर ने भी मस्क के सवाल का बहुत बुद्धिमानी के साथ जबाव दिया। जगुआर ने एक्स पर लिखा, "हां। हम आपको दिखाना पसंद करेंगे। 2 दिसंबर को मियामी में हमारे साथ एक कप चाय के लिए शामिल होइए? हार्दिक शुभकामनाएं, जगुआर।"

विज्ञापन

एलन मस्क टेस्ला के मालिक हैं, जो इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की प्रमुख ऑटो कंपनी है और जगुआर की प्रतिद्वंद्वी है।

नई ब्रांडिंग पर ऑनलाइन लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी। जिसमें कई लोगों ने जगुआर की पारंपरिक छवि से अलग होने पर सवाल उठाए। एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, "वे अब कार नहीं बनाते हैं। वे गलतियां करते हैं।" जबकि एक दूसरे शख्स ने कहा, "मुझे लगा कि यह एक डेटिंग साइट है।"

जब जगुआर से उनके मशहूर छलांग लगाने वाली बिल्ली के एम्बलेम (प्रतीक चिह्न) में बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "इसे फिर से डिजाइन किया गया है।"

एक अन्य यूजर ने पूछा, "कार कहां है", जिस पर जगुआर ने कहा, "कहानी सामने आ रही है। देखते रहिए।" 

एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया, "इस विज्ञापन में कारें कहां हैं? क्या यह फैशन के लिए है?" इस पर जगुआर का जवाब था, "इसे इरादे के एलान के रूप में देखें।"

एक यूजर ने पोस्ट किया, "आप मुझे क्या बेचने की कोशिश कर रहे हैं? क्या यह कार कंपनी जगुआर है?" और जगुआर ने कहा, "आपको भविष्य से परिचित करा रहा हूं।" 

एक प्रेस विज्ञप्ति में जगुआर ने कहा, "जगुआर का नया डिवाइस मार्क इसका हस्ताक्षर है। यह आधुनिकता का एक शक्तिशाली उत्सव है - ज्योमेट्रिक फॉर्म (ज्यामितीय रूप), समरूपता और सादगी - दृश्य सामंजस्य में बड़े और छोटे अक्षरों को सहजता से सम्मिश्रित करके अप्रत्याशित प्रदर्शन करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed