फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla and Samsung Ink 16.5 Billion Dollar Chip Supply Agreement

Chip: चिप्स के लिए टेस्ला और सैमसंग के बीच 1.38 लाख करोड़ रुपये का बड़ा सौदा, जानें डिटेल्स

Mon, 28 Jul 2025 06:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 06:00 PM IST
सार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एलान किया है कि उनकी कंपनी ने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ 16.5 अरब डॉलर (लगभग 1.38 लाख करोड़ रुपये) की बड़ी डील साइन की है।

विज्ञापन
Tesla and Samsung Ink 16.5 Billion Dollar Chip Supply Agreement
चिप - फोटो : AI

विस्तार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एलान किया है कि उनकी कंपनी ने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ 16.5 अरब डॉलर (लगभग 1.38 लाख करोड़ रुपये) की बड़ी डील साइन की है। यह डील खासतौर पर टेस्ला की जरूरतों के लिए चिप्स की सप्लाई को लेकर की गई है। इस कदम से सैमसंग के उन बिजनेस सेक्टर्स को मजबूती मिलेगी जो इस समय घाटे में चल रहे हैं, खासकर कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग वाला हिस्सा।
विज्ञापन


इस एलान के बाद सैमसंग के शेयरों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई, जो इस डील की मार्केट में अहमियत को दर्शाता है।

.यह भी पढ़ें - Kinetic DX: काइनेटिक ने मशहूर DX स्कूटर को इलेक्ट्रिक अवतार में किया लॉन्च, जानें रेंज, फीचर्स और कीमत
विज्ञापन

नेक्सट जनरेशन AI चिप
एलन मस्क ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि सैमसंग का नया टेक्सास फैब (फैक्ट्री) टेस्ला की अगली पीढ़ी की AI6 चिप बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगा। मस्क ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की रणनीतिक अहमियत को कम करके नहीं आंका जा सकता।

अगर मस्क जिस प्लांट की बात कर रहे हैं, वह टेक्सास के टेलर में बनने वाला सैमसंग का प्लांट है। तो यह डील उस परियोजना को नई जान दे सकती है, जो अब तक ग्राहकों की कमी और देरी के चलते रुकी हुई थी।

यह भी पढ़ें - Electric Car: अब कीमत नहीं, रेंज है ईवी खरीद का नया पैमाना, लंबी दूरी वाली गाड़ियां बनी पहली पसंद
विज्ञापन

टेस्ला खुद बढ़ाएगी प्रोडक्शन की रफ्तार
मस्क ने यह भी कहा कि सैमसंग ने टेस्ला को चिप प्रोडक्शन की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करने की इजाजत दी है। मस्क का कहना है कि वे खुद फैक्ट्री लाइन पर जाकर काम की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश करेंगे। खास बात यह है कि यह फैक्ट्री मस्क के घर के पास ही स्थित है, जिससे निगरानी आसान होगी।

पहले सैमसंग ने बिना ग्राहक का नाम बताए इस डील की जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ग्राहक ने गोपनीयता बनाए रखने को कहा है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीन सूत्रों ने बताया कि यह डील वास्तव में टेस्ला के साथ ही है।

यह भी पढ़ें - VinFast Auto India: विनफास्ट ने भारत के इस शहर में खोला पहला शोरूम, 2025 तक 34 और खोलने की योजना
विज्ञापन

सैमसंग पर बढ़ता प्रेशर और उम्मीदें
यह डील ऐसे वक्त पर हुई है जब सैमसंग AI चिप निर्माण की दौड़ में TSMC (टीएसएमसी) और SK Hynix (एसके हायनिक्स) जैसे प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहा है। इसका असर कंपनी के प्रॉफिट और शेयर प्राइस दोनों पर पड़ा है। सैमसंग, जो दुनिया की सबसे बड़ी मेमोरी चिप निर्माता है, अपने फाउंड्री बिजनेस के जरिए ग्राहकों के लिए लॉजिक चिप्स भी बनाती है।

क्या है विश्लेषकों की राय
रिपोर्ट के मुताबिक, कीवूम सिक्योरिटीज के एनालिस्ट पाक युआक का कहना है कि यह डील सैमसंग के फाउंड्री बिजनेस के घाटे को कम कर सकती है। उनके अनुसार, इस साल की पहली छमाही में सैमसंग को इस बिजनेस में 5 ट्रिलियन वॉन (करीब 3.63 अरब डॉलर) का घाटा हुआ है।

एनालिस्ट्स का यह भी कहना है कि सैमसंग से कई बड़े ग्राहक जैसे एपल, एनविडिया और क्वालकॉम, TSMC के पास चले गए हैं। क्योंकि TSMC तकनीकी रूप से ज्यादा एडवांस्ड चिप्स बना रहा है।

यह भी पढ़ें - Vehicle Loan: ब्याज दरों में कटौती का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचा, फाडा ने की आरबीआई से दखल देने की मांग

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के रिश्तों में अहम भूमिका
टेस्ला-सैमसंग डील दक्षिण कोरिया के लिए भी बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है। क्योंकि वह अमेरिका के साथ चिप्स और शिपबिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में मजबूत साझेदारी चाहता है। यह डील उन व्यापारिक वार्ताओं को भी रफ्तार दे सकती है। जो अमेरिका की संभावित 25 प्रतिशत टैरिफ दरों को हटाने या कम करने के मकसद से की जा रही हैं। 

यह भी पढ़ें - Used Cars: भारत से विदा हो चुकी है फोर्ड, लेकिन उसकी ये एसयूवी सेकंड हैंड कार बाजार में अब भी सुपरहिट

अभी नई टेक्नोलॉजी की उम्मीद नहीं
BNK इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज के एनालिस्ट ली मिन-ही का मानना है कि यह डील शायद सैमसंग की 2-नैनोमीटर वाली सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को शामिल न करे। हालांकि यह साफ है कि सैमसंग को नई तकनीक में बेहतर रिजल्ट पाने के लिए अभी मेहनत करनी होगी। 

यह भी पढ़ें - VLF Tennis 1500: नए फीचर्स, नई लुक और लंबी रेंज के साथ लॉन्च हुई स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर, नहीं बढ़ी कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed