{"_id":"677fdc7887aef8cf65000b8c","slug":"tata-tigor-2025-facelift-model-launched-in-india-know-price-features-specifications-details-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata Tigor 2025: नई टाटा टिगोर 2025 हुई लॉन्च, मिले नए फीचर्स और वेरिएंट्स, जानें कीमत और डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Tigor 2025: नई टाटा टिगोर 2025 हुई लॉन्च, मिले नए फीचर्स और वेरिएंट्स, जानें कीमत और डिटेल्स
Thu, 09 Jan 2025 07:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:56 PM IST
सार
2025 Tata Tigor facelift (2025 टाटा टिगोर फेसलिफ्ट) लॉन्च हो चुकी है। और इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
Tata Tigor 2025
- फोटो : Tata Motors
विस्तार
2025 Tata Tigor facelift (2025 टाटा टिगोर फेसलिफ्ट) लॉन्च हो चुकी है। और इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया जाएगा। सब-कॉम्पैक्ट सेडान मार्केट में हाल ही में अपने दो सबसे लोकप्रिय मॉडल अपडेट किए गए हैं। वे हैं 2024 मारुति सुजुकी डिजायर और 2024 होंडा अमेज। इससे सेगमेंट के अन्य दो लोकप्रिय मॉडल, ह्यूंदै ऑरा और टाटा टिगोर थोड़े पुराने लग रहे हैं। ऑरा को 2023 में अपडेट किया गया था, जबकि टिगोर को आखिरी बार 2020 में अपडेट किया गया था। सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए टाटा मोटर्स ने टाटा टिगोर को अपडेट किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कैसा है लुक और डिजाइन
2025 टाटा टिगोर में मूल आकार और स्वरूप को बरकरार रखते हुए, मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। सबसे पहले, फ्रंट ग्रिल और बम्पर में मामूली डिजाइन बदलाव किए गए हैं। जबकि रियर बम्पर को भी फिर से डिजाइन किया गया है। इस बीच, कूपे जैसी डिजाइन लैंग्वेज के साथ 15-इंच के अलॉय व्हील्स समान ही हैं।
2025 टाटा टिगोर में मूल आकार और स्वरूप को बरकरार रखते हुए, मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। सबसे पहले, फ्रंट ग्रिल और बम्पर में मामूली डिजाइन बदलाव किए गए हैं। जबकि रियर बम्पर को भी फिर से डिजाइन किया गया है। इस बीच, कूपे जैसी डिजाइन लैंग्वेज के साथ 15-इंच के अलॉय व्हील्स समान ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Tigor 2025
- फोटो : Tata Motors
2025 टाटा टिगोर: मिले नए फीचर्स
हालांकि डिजाइन पुराने मॉडल से काफी मिलता-जुलता है, 2025 टाटा टिगोर की फीचर्स लिस्ट में काफी बदलाव किया गया है। सबसे पहले, अपडेट की गई टाटा सब कॉम्पैक्ट सेडान में बेस मॉडल से ही फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ रोशनी के साथ स्मार्ट स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसके साथ ही, बेस XE ट्रिम लेवल में नई फैब्रिक सीटें, ISOFIX, रियर पार्किंग सेंसर और LED टेल लाइट भी मिलती है।

इस बीच, नई टॉप लाइन टाटा टिगोर एक्सजेड प्लस लक्स में वायरलेस एप कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 360 डिग्री कैमरा, शार्क फिन एंटीना, ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, चमड़े की स्टीयरिंग व्हील, रेन सेंसिंग वाइपर और क्रूज कंट्रोल के साथ 10.25 इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ अन्य फीचर्स मिलते हैं।
इंजन पावर और गियरबॉक्स
कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट के अलावा, टाटा ने टिगोर के लिए कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। टाटा टिगोर में 1.2 लीटर तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन या तो पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा है। पेट्रोल वेरिएंट में यह इंजन 85 बीएचपी और 113 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि टिगोर के सीएनजी वेरिएंट में 72 बीएचपी और 95 एनएम का टॉर्क मिलता है।

2025 टाटा टिगोर: कीमतें और वेरिएंट
टाटा ने टिगोर में किए गए बदलावों के साथ ही कीमतों और वेरिएंट्स में भी बदलाव किए हैं। टिगोर के पुराने बेस वेरिएंट XE को अब बंद कर दिया गया है। अब 2025 टाटा टिगोर रेंज की शुरुआत XM वेरिएंट से होती है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले XM वेरिएंट की कीमत 6.60 लाख रुपये थी। 2025 टाटा टिगोर में नया टॉप एंड वेरिएंट XZ plus Lux भी शामिल है जिसकी कीमत 8.50 लाख रुपये है। वहीं XZ plus की कीमत अब 7.90 लाख रुपये हो गई है जो पिछले मॉडल से 10,000 रुपये ज्यादा है।

सीएनजी वेरिएंट्स
इस बीच, CNG लाइनअप में दो नए ट्रिम लेवल शामिल किए गए हैं। बेस XM ट्रिम लेवल को नए XT ट्रिम लेवल से बदला गया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.70 लाख रुपये है। जबकि नई टॉप लाइन XZ plus Lux की कीमत 9.50 लाख रुपये और XZ plus की कीमत 8.90 लाख रुपये है।