{"_id":"677fe639be44f1a89c01d3f4","slug":"tata-tiago-ev-2025-facelift-model-launched-in-india-know-price-features-specifications-details-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2025 Tata Tiago EV: नई टाटा टियागो ईवी 2025 लॉन्च, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत और डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2025 Tata Tiago EV: नई टाटा टियागो ईवी 2025 लॉन्च, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत और डिटेल्स
Thu, 09 Jan 2025 08:37 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2025 08:37 PM IST
सार
2025 Tata Tiago EV (2025 टाटा टियागो ईवी) भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। उम्मीद है कि इसे भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
2025 Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2025 Tata Tiago EV (2025 टाटा टियागो ईवी) भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। उम्मीद है कि इसे Bharat Mobility Expo of 2025 (भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025) में प्रदर्शित किया जाएगा। घरेलू निर्माता ने 2025 ईयर मॉडल में नए फीचर्स शामिल किए हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक कार के लुक में थोड़े कॉस्मेटिक बदलाव भी किए हैं। प्लेटफॉर्म और अंडरपिनिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
लुक और डिजाइन
2025 के लिए, ईवी के फ्रंट में एक नया डिजाइन किया गया ग्रिल है और साथ ही LED हेडलैम्प्स का एक सेट है। साइड में, सामने के दरवाजों पर नई 'EV' बैजिंग है। और साथ ही 14-इंच के पहिये भी फिर से डिजाइन किए गए हैं। टाटा मोटर्स ने तीन नए कलर ऑप्शन शामिल किए हैं - सुपरनोवा कॉपर, चिली लाइम और एरिजोना ब्लू। जो तीन रंग बरकरार रखे गए हैं वे डेटोना ग्रे, सिग्नेचर टील और प्रिस्टीन व्हाइट हैं।

कैसा है इंटीरियर
इंटीरियर को अब डुअल-टोन कलर थीम में तैयार किया गया है। सेंटर कंसोल को वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ नए फ्रीस्टैंडिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ फिर से डिजाइन किया गया है। इसमें एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी है, जिस पर एक इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो है।

फीचर्स
इसके अलावा, टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, शार्क-फिन एंटीना, अपडेटेड ड्राइवर डिस्प्ले और एचडी रियर पार्किंग कैमरा भी जोड़ा है।
रोटरी डायल, आईटीपीएमएस, फॉलो मी होम हेडलैंप, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, ऑटोमैटिक वाइपर और हेडलैंप, स्टार्ट/स्टॉप के लिए पुश बटन और क्रूज कंट्रोल जैसी अन्य फीचर्स अभी भी बरकरार हैं।

वेरिएंट्स और कीमत
टियागो ईवी के XE और XT वेरिएंट की कीमत अभी भी 8 लाख रुपये और 9 लाख रुपये है। XT LR की कीमत अब 14,000 रुपये बढ़कर 10.14 लाख रुपये हो गई है। XZ Plus वेरिएंट को अब बंद कर दिया गया है। XZ Plus Tech Lux LR वेरिएंट की कीमत में भी 14,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 11.14 लाख रुपये हो गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

| 2025 टाटा टियागो ईवी कीमत (एक्स-शोरूम, रुपये) | MR | LR |
| XE | 7.99 लाख | - |
| XT | 8.99 लाख | 10.14 लाख |
| XZ Plus Tech Lux | - | 11.14 लाख |
2025 टाटा टियागो और टिगोर लॉन्च
टाटा मोटर्स ने टिगोर और टियागो को भी अपडेट किया है। दोनों वाहन अब नए रंगों के साथ अपडेट किए गए इंटीरियर के साथ आते हैं। एक हाईट-एडजस्टेबल सीट है और केबिन में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर है। टाटा ने इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, टीपीएमएस और एक नया रियर कैमरा भी जोड़ा है।