{"_id":"6279348713fa7e658e77d412","slug":"tata-nexon-ev-max-new-teaser-video-tata-nexon-ev-max-range-on-full-charge-tata-nexon-ev-max-launch-date-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon EV Max: नई नेक्सन ईवी का नया टीजर वीडियो आया सामने, एक बार फुल चार्जिंग में दिल्ली से कुरुक्षेत्र और रांची से धनबाद जाकर लौट सकती है, मिलेगी इतनी रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Nexon EV Max: नई नेक्सन ईवी का नया टीजर वीडियो आया सामने, एक बार फुल चार्जिंग में दिल्ली से कुरुक्षेत्र और रांची से धनबाद जाकर लौट सकती है, मिलेगी इतनी रेंज
Mon, 09 May 2022 09:27 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 09 May 2022 09:27 PM IST
सार
Tata Nexon EV Max (टाटा नेक्सन ईवी मैक्स) टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी की लंबी दूरी का वर्जन है। कंपनी ने इसका एक नया टीजर वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन
Tata Nexon EV Max Teaser
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tata Nexon EV Max (टाटा नेक्सन ईवी मैक्स) टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी की लंबी दूरी का वर्जन है। कंपनी 11 मई 2022 को Tata Nexon EV Max को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लेकर खरीदारों के बीच उत्साह पैदा करने के लिए, कंपनी ने इसका एक नया टीजर वीडियो जारी किया है। इससे इस कार के बारे में कुछ और डिटेल्स भी सामने आते हैं। लेटेस्ट टीजर वीडियो से इस बात की पुष्टि होती है कि नेक्सन ईवी मैक्स एक बार फुल चार्जिंग करने के बाद आसानी से मुंबई से पुणे तक जाकर वापस लौटने तक की दूरी तय कर सकेगी। इसी तरह, कोई बेंगलुरु से मैसूर, चेन्नई से पोंडीचेरी, दिल्ली से कुरुक्षेत्र, रांची से धनबाद और गांधीनगर से वडोदरा तक जाकर वापसी यात्रा कर सकता है।
विज्ञापन
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
300 किमी हो सकती है रेंज
कार निर्माता ने यह भी इशारा किया है कि नेक्सन ईवी मैक्स वास्तविक दुनिया की परिस्थितियों में एक बार फुल चार्जिंग पर 300 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इसलिए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह प्रमाणित आंकड़ा 400 किमी (प्रमाणित) से ज्यादा होगा। इस कार के आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कुछ ही दिनों में किया जाएगा। लेकिन ऐसी खबर है कि नई नेक्सन ईवी मैक्स में 40kWh का बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है। यह 6.6kW एसी चार्जर के साथ 134bhp का पीक पावर देगा। मौजूदा 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक की तुलना में, नई कार लगभग 9bhp ज्यादा पावरफुल होगा।
देखें नया टीजर वीडियो

होंगे एक्स्ट्रा फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स लॉन्ग रेंज नेक्सन ईवी को कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ पेश करेगी। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग की तीव्रता को एडजस्ट करने के लिए चयन योग्य रीजेनरेशन मोड मिल सकते हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक एसयूवी में एयर प्यूरीफायर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), वेंटिलेटेड सीट, क्रूज कंट्रोल और पार्क मोड मिल सकता है। इन सभी फीचर्स को हाल ही में इसके ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) मॉडल में पेश किया गया था। इसे रियर डिस्क ब्रेक के साथ भी पेश किया जा सकता है।

Tata Nexon EV ZConnect App
- फोटो : For Refernce Only
मिलेंगे ये फीचर्स
Tata Nexon EV Max के पहले टीजर वीडियो से पता चलता है कि इसमें ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और एक चमकदार गियर सिलेक्टर होगा। हालांकि, इसके इंटीरियर लेआउट में कोई बदलाव नहीं होगा। लंबी दूरी की Tata Nexon EV में नए डिजाइन किए गए 5-स्पोक अलॉय व्हील सहित कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Tata Nexon EV Charging
- फोटो : For Refernce Only
कितनी होगी कीमत
Nexon के नए "रेंज मैक्स" वैरिएंट की कीमतें निश्चित रूप से मौजूदा मॉडल से ज्यादा होंगी। Tata Nexon EV Max की एक्स-शोरूम कीमत 14.54 लाख रुपये से लेकर 17.15 लाख रुपये तक हो सकती है।
Nexon के नए "रेंज मैक्स" वैरिएंट की कीमतें निश्चित रूप से मौजूदा मॉडल से ज्यादा होंगी। Tata Nexon EV Max की एक्स-शोरूम कीमत 14.54 लाख रुपये से लेकर 17.15 लाख रुपये तक हो सकती है।